DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विद्याचरण शुक्ल को याद किया कांग्रेसियो ने, मनाई पुण्यतिथि, बालोद, गुंडरदेही सहित कई जगह आयोजन


बालोद । छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के द्वारा शहीद पं विद्याचरण शुक्लजी की 8 वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाया गया। जिसमें उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्त्व का स्मरण किया गया! साथ ही बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ स्थानीय पेट्रोल पंप में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, उपाध्यक्ष रामजी भाई पटेल, महामंत्री केशव शर्मा, शंभू साहू, पुष्पेंद्र तिवारी, दाऊद खान, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी, शहर अध्यक्ष अनिल यादव, भोलू महाराज, नवाब तिगाला, सतीश यादव, आदित्य दुबे, राजन पटेल, विनोद टावरी, नरोत्तम साहू, दिनेश्वर साहू उपस्थित थे।

गुंडरदेही में भी आयोजन

छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा शहीद पं विद्याचरण शुक्लजी के 8 वीं पुण्यतिथि को शहादत दिवस के रूप में मनाई गई। जिसमें उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा श्रद्धासुमन अर्पित कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्त्व का स्मरण किया गया। साथ ही बढ़ती महंगाई के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ स्थानीय पेट्रोल पंप में प्रतीकात्मक विरोध प्रदर्शन किया गया।


इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू,जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा हेमंत साहू,संजय साहू,सतीश साहू,रवि राय,नीलकंठ टंडन,सलीम खान,युकां अध्यक्ष लोगन सार्वा,रामेश्वर चंद्राकर,गौकरण सोनकर,फैजबख़्स,तरुण पारकर,पार्षद मो सलीम,विजय कोरे,एल्डरमैन लिखन निषाद,बलराम गुप्ता, NSUI अध्यक्ष अभिषेक यादव,डॉ सुनील चंद्राकर,मोंटू चंद्राकर,अमृतानंद सिन्हा,किशन पांड़े,संजय यादव,श्रीराम ठाकुर प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page