DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पहली बार पेट्रोल पंप के सामने पॉलिटिक्स- महंगाई के विरोध में कांग्रेस ने दिया बालोद में धरना

बालोद। जिला कांग्रेस अध्यक्ष चन्द्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व महंगाई के विरोध में कांग्रेस का पेट्रोल पंप के सामने धरना प्रदर्शन हुआ। जिला मुख्यालय में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन शुरू कर दिया। सुबह 11 बजे शुरू यह प्रदर्शन दोपहर 1 बजे तक चला । दल्ली चौक में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन किया। जिसमें उपाध्यक्ष राम जी भाई पटेल महामंत्री केशव शर्मा शंभू साहू ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी शहर अध्यक्ष अनिल यादव सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

क्या है प्रमुख मांगे :-

धरना प्रदर्शन में शामिल नेताओं ने महंगाई के खिलाफ आंदोलन शुरू किया है। पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस की कीमतों में लगातार वृद्धि को लेकर कांग्रेस का यह प्रदर्शन हुआ। हाथों में तख्ती लिए नारेबाजी करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष सहित तमाम नेतागण महंगाई को नियंत्रित करने की मांग को लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ हल्लाबोला ।

रोजमर्रा के सामान भी महंगे:-
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर रोजमर्रा की जरूरत में आने वाली चीजों पर पड़ रहा है। परिवहन शुल्क बढ़ने की वजह से वस्तुओं की कीमतों में इजाफा होता जा रहा है, जिससे आम लोगों का बजट बुरी तरह से गड़बड़ा गया है। दूसरी तरफ कोरोना की मार की वजह से लोगों की अर्थव्यवस्था पहले ही चरमरा गई है, उस पर महंगाई ने आम आदमी का कमर तोड़ दिया है। धरना प्रदर्शन में दाऊद खान, संदीप साहू, भोलू महाराज, नवाब तिगाला, सतीश यादव, पुष्पेंद्र तिवारी, आदित्य दुबे, राजन पटेल, विनोद टावरी, नरोत्तम साहू दिनेश्वर साहू शामिल थे।

You cannot copy content of this page