DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुफ्त वैक्सीन व दीवाली तक मुफ्त अनाज के फैसले का महिला मोर्चा ने किया स्वागत, पीएम का जताया आभार, कांग्रेस की बताई क्या कमी देखिए खबर

बालोद। 18 प्लस को मुफ्त वैक्सीन और 80 करोड़ लोगों तक गरीब कल्याण अन्न योजना का लाभ अब दीपावली तक करना केंद्र सरकार का संवेदनशील निर्णय प्रधानमंत्री द्वारा लिए गए। इस निर्णय पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू व जिला मंत्री रश्मि साहू ने केंद्र सरकार के निर्णय का स्वागत करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा 18 वर्ष से अधिक आयु के सभी नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन के निर्णय को ऐतिहासिक निर्णय बताया है। उन्होंने कहा कि वैक्सीन को लेकर एक तरफ केंद्र सरकार ने पूरी संवेदनशीलता के साथ देश हित में लगातार निर्णय किए, संक्रमण के खतरे के आधार पर प्राथमिकता क्रम में कोरोना वारियर्स, फ्रंट लाइन वर्कर्स हेल्थ वर्कर्स को पहले सुरक्षित कर निर्भीक होकर नागरिकों के इलाज के लिए चिंता मुक्त किया। 60 वर्ष से अधिक आयु के बुजुर्गों को प्राथमिकता में रखते हुए वैक्सीनेशन का व्यापक अभियान चलाया गया। फिर 45 वर्ष से अधिक आयु वर्ग को भी प्राथमिकता में शामिल कर मुफ्त वैक्सीन लगवाने का काम प्रारंभ हुआ, परंतु राष्ट्रीय स्तर पर वैक्सीनेशन का काम सफलतापूर्वक निर्वाध रूप से चलता देख और जनता के धैर्य से अचंभित घृणित मानसिकता के कुछ लोगों ने सवाल उठाया। केंद्र सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार करना वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने और राज्यों को अधिकार देने की बात कर वैक्सीनेशन अभियान में खलल डालने का प्रयास किया। केंद्र सरकार ने राज्यों को पर्याप्त अवसर दिया परंतु छत्तीसगढ़ राज्य जैसे उदाहरण हमारे सामने हैं कि किस प्रकार से 18 प्लस के वैक्सीनेशन में विफलता और राजनीति चरम पर रही। अपने जिम्मेदारियों से बचने छत्तीसगढ़ राज्य ने केंद्र सरकार पर झूठे आरोप मढ़ने का काम किया। छत्तीसगढ़ में तो वैक्सीन पर ही सवाल उठाए गये और हमारे महान वैज्ञानिकों का अपमान किया गया। आज छत्तीसगढ़ में वैक्सीनेशन को लेकर प्रदेश सरकार गंभीर नहीं है। दीपा व रश्मि ने कहा कि केंद्र सरकार ने देश हित में छत्तीसगढ़ जैसे प्रदेश के हित में सभी को मुफ्त वैक्सीन देने का निर्णय किया है. अब छत्तीसगढ़ सरकार को एक रुपया भी देने की आवश्यकता नहीं है। मॉनिटरिंग की जिम्मदारी राज्य सरकार की है। छत्तीसगढ़ सरकार इसे लेकर बेहतर तैयारी करे और छत्तीसगढ़ की जनता तक केंद्र सरकार की मुफ्त वैक्सीन पहुंचाए। उन्होंने निर्णय के लिए केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार माना और उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया।

You cannot copy content of this page