DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ऐसे जालसाजो से सावधान- 3 जिले के 30 से ज्यादा लोगों से पुलिस में नौकरी दिलाने के पर ठगी

गरियाबंद – गरियाबंद में पुलिस ने दो शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस में नौकरी दिलाने के नाम पर 4 युवकों से साढ़े छह लाख रुपए से ज्यादा की ठगी की। यह ठग 3 जिलों में 30 से ज्यादा बेरोजगार युवाओं को अपना शिकार बना चुके हैं। वहीं इससे पहले भी जांजगीर जिला पुलिस ने दोनों को नकली नोटों के मामले में गिरफ्तार किया था। मामला छुरा थाना क्षेत्र का है।पुलिस ने महासमुंद निवासी सबास खान और गरियाबंद निवासी मनोज साहू को गिरफ्तार किया है। दोनों आरेापियों ने छुरा के रहने वाले 4 युवकों को झांसा दिया कि वे मंत्रालय में क्लर्क हैं। उनकी अफसरों से भी ऊंची सेटिंग हैं। युवकों से कहा कि वे उनकी पुलिस और फॉरेस्ट विभाग में अच्छी नौकरी लगवा सकते हैं। उनकी बातों में आकर युवकों ने रुपए दे दिए। काफी समय बीतने के बाद भी जब नौकरी नहीं लगी तो युवकों ने FIR दर्ज करा दी। एसपी सुखनंदन राठौर ने बताया कि युवाओं को दोनों आरोपी तहसीलदार, पुलिस और फॉरेस्ट विभाग में नौकरी लगवाने का झांसा देते थे। इससे पहले भी नौकरी के नाम पर ठगी करने में महासमुंद में पकड़े जा चुके हैं। वहीं जांजगीर पुलिस ने आरोपियों को नकली नोट छापने के मामले में गिरफ्तार किया था। दोनों ने कई और भी लोगों को ठगी का शिकार बनाया है। फिलहाल दोनों जिलों की पुलिस से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है।

You cannot copy content of this page