DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पेंड्रा में प्यार के नाम पर धोखेबाजी – शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, लड़की गर्भवती हुई तो जड़ी बूटी खिला दी, युवक गिरफ्तार

पेंड्रा – गौरेला-पेंड्रा-मरवाही (CPM) जिले में एक युवक ने पहले तो 17 साल की किशोरी को काम के बहाने साथ ले गया। फिर चक्कर में फंसाया और शादी करने का झांसा देकर उससे दुष्कर्म किया। किशोरी जब प्रेग्नेंट हो गई तो उसे अर्बाशन के लिए जड़ी-बूटी भी खाने को दी। इसके बाद किशोरी को छोड़कर भाग निकला। परिजनों ने FIR दर्ज कराई तो 5 माह बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, पेंड्रा क्षेत्र निवासी 17 साल की किशोरी के पिता ने 1 जनवरी को FIR दर्ज कराई थी। इसमें आरोप लगाया है कि बचरवार निवासी गोपी उर्फ आशीष भारिया (24) ने उसकी बेटी को प्यार के जाल में फंसा रखा था। 5-6 महीने से शादी करने का झांसा देकर काम के बहाने उसकी बेटी को साथ लेकर रायपुर चला गया। आरोप है कि वहां किशोरी से गोपी दुष्कर्म करता रहा। इस बीच जब किशोरी प्रेग्नेंट हो गई तो उसे जड़ी-बूटी देकर भाग निकला।किसी तरह से किशोरी अपने घर लौटी और परिजनों को सारी बात बताई। मामला दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच बुधवार को पुलिस को सूचना मिली कि लॉकडाउन खुलने के बाद आरोपी गोपी उर्फ आशीष अपने घर आया हुआ है। इसके बाद पुलिस ने छापा मारकर घर से उसे गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page