DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद में 130 बच्चों ने कोरोना जागरूकता पर बनाया पोस्टर एवं कार्ड – कोरोना को हराना है,डर को भगाना है…

बालोद।अरिहन्त अकैडमी एवं महावीर कोविड केयर बालोद के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना जागरूकता अभियान के तहत आयोजित पोस्टर एवं कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में संपूर्ण ज़िले से 130 बच्चों ने भाग लिया। तीसरी लहर के क़हर से बचना है तो शालेय छात्रों में जागृति लाना आवश्यक है, इस सोच के साथ आयोजित इस प्रतियोगिता में बच्चों ने बड़ चड कर हिस्सा लिया। तीन ग्रुप में आयोजित पोस्टर बनाओ में जूनीयर वर्ग में प्रथम कृष्णा किंडर स्कूल से प्रियांशि बाफ़ना, द्वितीय समीक्षा जैन एवं तृतीय आरव सिंह अरिहंत अकैडमी ने प्राप्त किया।मध्यम ग्रुप में प्रथम रूमीजैन, द्वितीय तेजस्वी साहू एवं तृतीय दीक्षा जैन रही, जबकि सिनीयर वर्ग में महावीर इंग्लिश मी स्कूल की आँचल यादव प्रथम, द्वितीय तनीषा जैन सन्त कबीर स्कूल एवं मोनिका टावरी व चारु कश्यप ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसी तरह कार्ड बनाओ प्रतियोगिता में जूनीयर वर्ग में प्रथम कृतिका टावरी, द्वितीय यशी बाफ़ना एवं आरव सिंग तृतीय स्थान पर रहे। मध्यम ग्रुप में दुष्यन्त यादव प्रथम,नितल टावरी द्वितीय व आन्या यादव एवं आशथा मनिहार तृतीय स्थान पर रहे। वरिष्ठ ग्रुप में महावीर स्कूल के स्तुति जैन प्रथम,क्षिप्रा सोनबरसा द्वितीय एवं संत कबीर स्कूल की लोकेश्वरी भुआर्या तृतीय स्थान पर रही। भाग लेने वाले सभी प्रतिभागीयो को प्रमाण पत्र दिये गये। विजेताओं को कार्यक्रम प्रभारी डॉ सानिध्य सुराना, मोहन नाहटा एवं प्राचार्य भुपेंद्र पाण्डे ने बधाई दी। उपरोक्त जानकारी संयोजक डॉ प्रदीप जैन ने दी।

You cannot copy content of this page