बड़ी खबर – पहले की पत्नी की हत्या फिर खुद झूल गया फंदे पर



राजनांदगांव -खड़गांव थाना क्षेत्र के ग्राम सुवरपाल में एक पति ने अपने पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वारदात की वजह पारिवारिक विवाद को बताया जा रहा है। घटना रविवार-सोमवार दरमियानी रात की है। पुलिस ने बताया कि आरोपी बृजलाल (36) अपनी पत्नी मालती बाई (33) के साथ उसके मायके में रहता था। मालती का कोई और भाई नहीं था, जिसके चलते उसके पिता ने दोनों को अपने पास ही रखा था। बीते कुछ समय से पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों पर विवाद होता रहता था। ऐसा ही विवाद रविवार दोपहर भी हुआ था। हालाकि शाम में सभी ने एक साथ खाना खाया और अपने कमरे में सोने चले गए। सुबह देर तक जब मालती कमरे से बाहर नहीं आई तो उसके पंचू राम कमरे में पहुंचे, जहां मालती का शव खून से लथपथ खाट पर पड़ा हुआ था। पास ही खून से सना टंगिया भी पड़ा हुआ था। जबकि दामाद बृजलाल का शव गांव से कुछ दूरी पर फांसी के फंदे पर लटका मिला। सूचना खड़गांव पुलिस को दी गई। खड़गांव पुलिस ने बताया कि आपसी विवाद के चलते बृजलाल ने अपनी पत्नी की टंगिया से वार कर हत्या की है, इसके बाद खुद भी उसने फांसी लगा ली। परिजनों ने पूछताछ में बताया कि पहले भी विवाद के दौरान बृजलाल अपनी पत्नी को जान से मार देने की धमकी देता रहता था। लेकिन परिजनों की समझाइश के बाद विवाद शांत हो जाता था।

You cannot copy content of this page