बालोद – अर्जुन्दा थाना क्षेत्र के ग्राम देवगहन में एक किसान टेकराम निषाद के घर 45 हजार की चोरी हो गई. चोर उनके घर से एलआईसी बीमा का बांड पेपर भी ले गये. अर्जुन्दा पुलिस मामले की जांच में जुटी है. किसान निषाद ने बताया अपने परिवार के साथ रहता हूं, खेती किसानी का काम करता हूं। 7 जून के रात को खाना खाकर रात्रि करीबन 09:00 बजे मैं अपने पत्नि बच्चो के साथ घर के ऊपर कमरे में सोने चले गये तथा मेरे माता पिता जी घर के नीचे कमरे में सो रहे थे। सुबह 5:00 बजे उठकर मैं सब्जी बेचने अर्जुन्दा मण्डी आ गया था. करीबन 5:30 बजे मेरा लड़का रूपेश कुमार ने मुझे फोन कर बताया कि घर का संदुक बाहर गाय के कोठा में पड़ा है, हमारे घर में चोरी हो गया है। तब मैं वापस अपने घर गया और देखा कि मेरे घर के नीचे किचन के बगल वाले कमरे में रखे संदुक के अंदर 45,000 रूपये नकदी, एलआईसी के बांड पेपर एंव अन्य कागजात थे, जिसे रात में कोई अज्ञात चोर घर के छत से प्रवेश कर कमरे के दरवाजे का सिटकीनी खोल कर अलमारी के ऊपर रखे संदुक को अपने साथ घर से बाहर निकाल कर गाय कोठा में ले जाकर संदुक में लगे ताला को तोड़कर संदुक में रखे 45,000 रूपये नकदी व LIC का बांड पेपर को चोरी कर ले गया था। जिसकी सुचना मैंने ग्राम कोटवार को दिया और उसके साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई.
किसान के घर 45 हजार नकदी चोरी, जाते-जाते एलआईसी का बांड पेपर भी ले गया चोर
