DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना का आगाज मोहला में,सक्रिय जनप्रतिनिधियों ने प्रारम्भ किया पर्यावरण को बचाने की मुहिम

वृक्षारोपण करके दिया संदेश , प्रदेश के मुखिया के सपनो को साकार करने का

मोहला
विधान सभा मोहला – मानपुर के लोकप्रिय, मिलनसार एवम जन-जन के विधायक एवम छत्तीसगढ़ शासन के संसदीय सचिव इन्द्रशाह मंडावी मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत विकास खंड मोहला के ग्राम दूगाटोला, कुम्हली, गोटाटोला एवम शेरपार के स्कूलों में ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत, वन विभाग, राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग, महिला एवम बाल विकास विभाग, कृषि विभाग एवम उद्यानिकी विभाग के सयुक्त तत्वाधान में आयोजित पौधा रोपण कार्यक्रम मंडावी के साथ साथ उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवम अधिकारी/कर्मचारियों के द्वारा आम, कटहल, अमरूद, नीबू एवम अन्य प्रजाति के 150 नग पौधा रोपण किया गया।
मंडावी जी द्वारा शासन की योजनाओं, कोरोना से संबंधित, केंद्र में लाये गए 03 कानून, कांग्रेस सरकार की ढाई साल की उपलब्धि के साथ साथ 18 वर्ष से अधिक युवाओं को कोरोना से बचाव के लिए सभी को वेक्सीन लगाने हेतु विधायक निधि की राशि 2 करोड़ मुख्यमंत्री सहायता कोष में जमा किया जाने के बारे उपस्थित ग्रामीणों को बताया गया।
कार्यक्रम में लगनु राम चंद्रवंशी अध्यक्ष जनपद पंचायत मोहला, संजय जैन महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी राजनांदगांव, इन्द्रासन पिस्दा जनपद पंचायत सदस्य मोहला, अगनुराम कुमेटी पूर्व अध्यक्ष ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहला, मीना मांझी अध्यक्ष महिला ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहला, सुरजीत राजपूत पूर्व अध्यक्ष युवा ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहला, अजय राजपूत पूर्व उपाध्यक्ष युवा कांग्रेस कमेटी मोहला, सतानंद शेंडे उपाध्यक्ष युवा ब्लाक कांग्रेस कमेटी मोहला, नितिन लोन्हारे युवा कांग्रेस कार्यकर्ता मोहला, चेतन साहू वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता सोमाटोला, मनीराम यादव वरिष्ठ काँग्रेस कार्यकर्ता दनगढ़, राजेन्द्र चक्रधारी कांग्रेस कार्यकर्ता, लछमी नारायण रावटे कांग्रेस कार्यकर्ता,निर्मला मंडावी सरपंच ग्राम पंचायत बोगाटोला, सरपंच ग्राम पंचायत कुम्हली नीताबाई खडेकर, सरपंच ग्राम पंचायत गोटाटोला शांता बाई कालमे, सरपंच ग्राम पंचायत शेरपार खिलेश्वरी गुणेंद्र, चुरेन्द्र मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहला, डी पी पाडे डीईओ जनपद पंचायत मोहला, राजेन्द्र देवांगन एबीईओ मोहला, जागेश कुमार धुर्वे रेंजर, रवि सिंह डिप्टी रेंजर, मार्टिन मसीह संकुल समन्वयक, गैदलाल देवांगन संकुल समन्वयक, राजकुमार यादव, नेपाल सिंह कलियारी, इंद्रेश साहू, सरिता कुंजाम, अजय सिंह, संतोष गजेंद्र, मिलिंद रत्न साकरे, गोपाल सिंह उमरिया, आलोक मसीह, मनीष कोकिला, पीली नेताम एवम मंडावी जी के निज सहायक अरुण कौशिक एवम पी एस तरार उपस्थित थे।
कार्यक्रम के बारे में बताते हुए एबीईओ राजेन्द्र देवांगन ने जानकारी दिया कि पर्यावरण की सुरक्षा व संतुलन के लिए मुख्यमंत्री जी ने वृक्षारोपण को वृहद स्तर पर प्रारम्भ करने की मंशा जाहिर की है उसी के तहत विभिन्न ग्रामो में पौधा रोपण करके योजना की शुरुआत की गयी है। यह कार्यक्रम जल्द ही मोहला के सभी ग्रामो में प्रारम्भ होगा जिसे एक जन आंदोलन बनाया जाएगा। इसमें वन विभाग , पंचायत व शिक्षा विभाग समन्वय कर अधिक से अधिक वृक्षारोपण का संकल्प करके क्षेत्र को समृद्ब करना चाहती है।
वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम में सभी ग्रामीणो शिक्षको, जनप्रतिनिधियों व क्षेत्र के जागरूक लोगो का भरपूर सहयोग देखने को मिल रहा है। स्काउट गाइड के बच्चे भी कार्यक्रम के लिए उत्साहित देखे है।

You cannot copy content of this page