DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पापा कर रहे थे ये कैसा पाप,,, अपनी ही बेटी से 3 साल से अनाचार, 15 दिन में दो बार घिनौनी हरकत, पढ़िए छग की ये बड़ी घटना

बलौदाबाज़ार
कसडोल थाना इलाके में एक बाप ने अपनी ही 14 साल की नाबालिग बेटी से दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं वो अपनी ही बेटी को जान से मारने की धमकी देकर पिछले तीन सालों से फिजीकल रिलेशनशिप बनाता रहा। लेकिन जब एक दिन हद हो गई तब पूरा मामला सामने आ गया । इसके बाद पुलिस ने इस दरिंदे पिता को गिरफ्तार कर हवालात भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी का नाम अशोक साहू (35) बताया है।आरोपी मूल रूप से जांजगीर जिले के मुलमुला का रहने वाला है। जो राजमिस्त्री का काम करता है। आरोपी लॉकडाउन के पहले ही इस इलाके में राजमि्स्त्री का काम करने आया था। इस बीच 4 जून को घर के सभी लोग काम करने बाहर चले गए थे। उस दौरान अशोक भी काम करने चला गया था, लेकिन वो फिर अचानक घर आ गया। फिर उसने जबरदस्ती अपनी बेटी के साथ संबंध बनाया। इसके बाद आखिर लड़की ने अपनी मां को इस बात की जानकारी दी, फिर पीड़िता की मां ने आरोपी पिता के खिलाफ कसडोल थाना में मामला दर्ज करवाया।

15 दिन पहले भी किया था दुष्कर्म

कसडोल थाना के टीआई अरुण साहू ने मीडिया को बताया है कि आरोपी पिछले 3 सालों से लड़की से संबंध बना रहा था, इसके बाद 15 दिन पहले भी उसने अपनी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। पूछताछ में ये बात सामने आई कि आरोपी अपनी बेटी को धमकी देता था कि तुझे और तेरी मां को मार डालूंगा, जिसके डर से पीड़िता इस बात की जानकारी अपने मां को नहीं दे रही थी। लेकिन फिर हिम्मत करके उसने इस बात की जानकारी 15 दिन पहले भी अपनी मां को दी ,लेकिन उसकी मां ने पिता को समझाकर छोड़ दिया था और कहा था कि ये सब ठीक नहीं है, आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए। लेकिन आरोपी ने फिर मौका पाकर 4 जून को बेटी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बााद फिर बेटी ने अपनी मां को इसकी जानकारी दी, आखिरकार उसकी मां ने पूरे मामले की शिकायत की, फिर आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को जेल भेज दिया गया है।

You cannot copy content of this page