DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

पर्यावरण दिवस – अर्जुन्दा में संसदीय सचिव ने लगाए पौधे, दूसरों को भी किया प्रेरित

बालोद
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर नगर अर्जुन्दा में संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन एवं विधायक गुंडरदेही कुंवर सिंह निषाद नगर पंचायत अर्जुन्दा परिसर व तालाब किनारे वृक्षारोपण कर पर्यावरण का संदेश दिया। वही संसदीय सचिव ने आम जनों से अपील करते हुए विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समस्त नागरिकों से पेड़ लगाने का अनुरोध किए एवं संरक्षण पर भी जोर दिए। वृक्षारोपण के दौरान चंद्रहास देवांगन अध्यक्ष नगर पंचायत अर्जुन्दा, राजेश बाफना विधायक प्रतिनिधि, दिलीप देशलहरा एल्डरमैन, अशोक देवांगन सभापति , मोहित मेश्राम पार्षद, चुकेश्वर साहू विधायक प्रतिनिधि, दुलेश्वर डडसेना, चित्रांश राजू दाऊ, पर्यावरण प्रेमी भोज साहू एवं नगर पंचायत अर्जुंदा के कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page