
बालोद।
आर्ट ऑफ लिविंग जिला बालोद के एक पेड़ गोद ले प्रोजेक्ट 2021 के अन्तर्गत विश्व पर्यावरण दिवस पर आर्ट ऑफ लिविंग के वॉलंटियर्स के साथ योगा एंड वेलनेस सेंटर के योगियों ने भी पौधारोपण कर उसे पेड़ बनाने का संकल्प लिया।सभी ने परिवार के साथ व सामूहिक प्रयास से 100 से अधिक पौधे लगाए। इसके अतिरिक्त जिले के 16 बच्चो ने मिलकर 30 पौधे रोपित किए। आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा पर्यावरण दिवस की शाम 8 से 13 वर्ष के बच्चो के लिए पर्यावरण विषय पर चित्रकला प्रतियोगिता रखी गई थी। जिसमे 35 बच्चो ने भाग लिया। पौधारोपण व प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चो को ई सर्टिफिकेट प्रदान किया गया। तथा सबसे अच्छे चित्र को संस्था द्वारा पुरस्कार भी प्रदान किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग के जिला शिक्षक समन्वयक धीरज शर्मा ने बताया आर्ट ऑफ लिविंग द्वारा विगत कई वर्षों से हर बारिश में शहर व जिले में अब तक सैकड़ों पौधे लगाए है, जिसे संस्था के वॉलंटियर्स उसकी देखभाल कर पेड़ बनते तक उसका ध्यान रखते है। इस वर्ष बारिश में भी संस्था द्वारा एक हजार पौधे लगाकर उसे पेड़ बनाने का संकल्प है। इस आयोजन में वैभव देवांगन, महेंद्र जायसवाल, संदीप लोढ़ा, समीर गुप्ता, तरुण राठी, चेतन पटेल, राजेन्द्र देवांगन, डॉ शीतल ठाकुर, डॉ कमलेश ठाकुर, हर्षा देवांगन सहित अन्य लोगों सेवाएं प्रदान की।
