DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

बालोद थाने के सब इंस्पेक्टर की गाड़ी को कट मारा, रूकवाया तो कर दी हाथापाई, दो युवक गिरफ़्तार, हुई एफआईआर

स्कूटी सवार दो लोगों ने की सब इंस्पेक्टर से मारपीट,बालोद में आमापारा में हुई बीती रात वारदात

बालोद। बालोद के आमापारा में सार्थक अपार्टमेंट्स के पास बीती रात करीब 9:30 बजे के बाद बालोद थाने में ही पदस्थ सब इंस्पेक्टर शिशिर पांडे पर दो स्कूटी सवार लोगों ने हमला कर मारपीट कर दी। इस वक्त रात को सब इंस्पेक्टर शिशिर पांडे ड्यूटी से आमापारा की ओर जा रहे थे। उन्होंने वर्दी नहीं पहनी थी। सादे ड्रेस में थे। मारपीट के पहले उन्होंने आरोपियों को बताया भी की तमीज से बात करो, मैं सब इंस्पेक्टर भी हूं। फिर भी आरोपी नहीं रुके और उनसे मारपीट करने लगे। दरअसल में मारपीट की शुरुआत सब इंस्पेक्टर के कार को कट मार कर निकलने के बाद शुरू हुई। सब इंस्पेक्टर का कहना है कि वे सही तरीके से गाड़ी चलाते हुए जा रहे थे तभी अचानक दो आरोपी स्कूटी में उनकी कार को तेजी से कट मारते हुए निकले। अगर वे ब्रेक ना मारते तो एक्सीडेंट हो जाता। इस पर उन्होंने स्कूटी सवार को रुकवाते हुए कहा कि गाड़ी ठीक से चलाओ। फिर 50 मीटर दूर जाने के बाद स्कूटी सवार वापस आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। सब इस्पेक्टर शिशिर पांडे की रिपोर्ट पर दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 186, 294,34, 353 के तहत केस दर्ज कर गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम पता बताया। जो कि बालोद शहर के आमापारा के ही रहने वाले हैं।

पेट्रोलिंग करते जा रहा था
उपनिरीक्षक शिशिर पांडे ने बताया 5 जून की रात्रि में 9-15 बजे हमराह में आरक्षक क्रं. 242,155 को लेकर वाहन क्रं. सीजी 08 एआर 8488 पर टाऊन भ्रमण एवं अभियान कार्यवाही पर रवाना हुआ था। वाहन को मै स्वयं चला रहा था। टाऊन में पेट्रोलिंग करते हुए आमापारा बालोद की ओर जा रहा था। तभी करीबन 9-45 बजे दो व्यक्ति एक स्कूटी में पीछे से चलाते आये एवं लहराकर कट मारते मेरे वाहन के सामने में ले आया। तब मै उन्हे बोला कि रुको कैसे चला रहे हो और मै उतरकर स्कूटी के पास गया। तो स्कूटी चालक जो काफी शराब के नशे में था। तब में उन्हे शराब के नशे में वाहन चलाते पाये जाने पर कार्यवाही हेतु साथ में थाना चलने कहने पर वह मुझे बोला कि तू मुझे बोलने वाला कौन होता है, मै उसे कहा कि मै बालोद थाने का सब इंस्पेक्टर हूं और तूम मुझे गाली दे रहे हो शराब के नशे में हो अभी थाना चलो, बोलने पर मेरा कालर पकड़ लिया और थप्पड़ से मार दिया । उसे रोकने के लिये मै हाथ को पकड़ा तो जो व्यक्ति स्कूटी के पीछे मे सवार था वह भी मुझे गले को पकड़ लिया एवं नाखून से चेहरे एवं गले में खरोच दिया । हाथापाई करते देखकर मेरे कार में सवार उक्त दोनों आरक्षक दौड़कर आये और दोनों पकड़कर छुड़ाये एवं बीच-बचाव किये तथा इसी समय पास के मोहल्ले वाले कामता साहू एवं अन्य लोग आकर बीच-बचाव किये हैं। थाना में सूचना देने पर थाने का पेट्रोलिंग वाहन में चालक आरक्षक क्रं0 320 एवं आरक्षक 256,261 भी मौके पर पहुच गये। जिनके मदद से मै दोनों व्यक्ति को एवं उसके स्कूटी क्रं0 सी0जी0 24 एम0 1216 को साथ में थाना लाया । नाम पता पूछने पर स्कूटी चालक व्यक्ति ने अपना नाम मनीष साहू पिता चैन लाल साहू उम्र 23 वर्ष आमापारा बालोद एवं पीछे में सवार व्यक्ति ने अपना नाम राकेश साहू पिता- चैन लाल साहू उम्र 28 वर्ष आमापारा बालोद का रहने वाला बताया। मुझे इन दोनों व्यक्तियों ने शराब के नशे में ड्युटी के दौरान अश्लील गाली गलौच कर, मारपीट कर चोंट पहुंचाया है और शासकीय कार्य के निर्वहन में बाधा डालकर अवरोध उत्पन्न किया।

You cannot copy content of this page