DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अमीन पटवारी से लूटपाट करने वाले दो लोगों को अर्जुन्दा पुलिस ने भेजा जेल, लूट की रकम 44 हजार में खर्च कर दिए 10 हजार, 34 हजार नकद बरामद

बालोद। अर्जुन्दा में अमीन पटवारी से हुए लूटपाट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा। आरोपियों से लूट की कुल रकम 44 हजार में से 34 हजार रुपये बरामद हुआ। लूट के बाद दोनो आरोपी 10 हजार रुपये खर्च कर चुके थे। थाना प्रभारी कुमार गौरव साहू ने बताया घटना दिनांक 1 जून को ग्राम सुरेगांव में पदस्थ अमीन पटवारी, रमेष प्रसाद गौटिया, ग्राम टिकरी, थाना अर्जुन्दा का अपना वेतन का पैसा निकालने अपने दोस्त उमेश देशमुख के साथ स्टेट बैंक भरदाकला गया था, जहां से 46,500 रू निकालकर घर वापस आते समय देसी शराब भठ्ठी अर्जुन्दा शराब पीने गया। शराब पीने के दौरान अर्जुन्दा का रितेश गांधी उर्फ गोरिया व टिकरी का कृष्णा बंजारे के द्वारा शराब पीने के लिये पैसा मांगने पर प्रार्थी द्वारा अपने पेंट के अंदर वाले जेब से शराब पीने के लिये 1,000 रू पीने के लिये दिया। प्रार्थी को नशा अधिक होने पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी को घर ग्राम टिकरी छोड़ने की बात कहकर आरोपियों द्वारा अपने मोटर सायकल में बैठाकर प्रार्थी को घर न ले जाकर ग्राम अर्जुन्दा के शीतला तलाब पार ले गये। जहां पर आरोपियो द्वारा प्रार्थी को डरा धमका कर उसके पेंट के जेब में रखे 44,000 रू को उक्त आरोपियों द्वारा लूटकर ले गये व प्रार्थी को नशे की हालत में छोड़ भाग गये। 4 जून को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश करने पर अपराध धारा 392 भादवि का अपराध घटित करना पाये जाने से अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी, गवाहो का कथन, घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। प्रकरण में आरोपी रितेश गांधी उर्फ गोरिया व कृष्णा बंजारे का पता तलास किया गया। जो अर्जुन्दा मे मिले। जिसे घटना के संबध में बारीकी से पूछताछ किया गया। जो अपराध घटित करना कबुल किये। आरोपी रितेश गांधी व कृष्णा का मेमोरेण्डम कथन लिया गया जो 1 जून को शीतला तालाब पार अर्जुन्दा में रमेश गौटिया से 44,000 रू की लूट करना व 22,000-22,000 रू को आपस में बांट लेना बताये। जिसमें से आरोपी रितेष गांधी से 15,000 रू एंव एक मोटर सायकल को जप्त किया गया एंव आरोपी द्वारा 7,000 रू को खर्च करना बताये। आरोपी कृष्णा बंजारे से 19,000 रू कोे जप्त किया गया है व आरोपी द्वारा 3,000 रू खर्च करना बताये है। दोनो आरोपियों से नगदी 500-500 रू का कुल 34,000 रू को जप्त किया गया है। आरोपी रितेष गांधी पिता संपत गांधी, उम्र 31 वर्ष, साकिन बाजार पारा अर्जुन्दा एंव कृष्णा बंजारे पिता चंदन बंजारे, उम्र 30 वर्ष, साकिन टिकरी द्वारा अपराध घटित करना पाये जाने से 5 जून को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यावाही में उनि विरेन्द्र सिंह नुरेसिया, सउनि रमेष सिन्हा, सउनि डोमन सिंह साहू, आर.भुवन ध्रुव क्रमांक 68, आर. चन्दकांत यादव क्रमांक 409, आर.कमलेष रावटे क्रमांक 631, आर. टीकम कुमार क्रमांक 392 थाना अर्जुन्दा,व अन्य स्टाप की सराहनीय भूमिका रही।

You cannot copy content of this page