DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

माइनर के जीर्णोद्धार के लिए मिली मनरेगा से 14.11 लाख की स्वीकृति, संसदीय सचिव ने किया भूमिपूजन

बालोद। भाठागांव(आर) उद्व्हन सिंचाई योजना अंतर्गत गुंडरदेही ब्लॉक के जरवाय माईनर एवं सब माईनर तथा भाठागांव मुख्य नहर के सब माईनर का जीर्णोद्धार कार्य हेतु मनरेगा अंतर्गत 14.11 लाख की प्रशासकीय स्वीकृति हुई है।जिसका भूमिपूजन छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद द्वारा किया गया। उन्होंने मशीनरी कार्यस्थल का निरीक्षण किया। इस कार्य से क्षेत्र के ग्राम भाठागांव(आर),रनचिरई जरवाय, मासुल एवं जोरातराई के सिंचाई रकबा में वृद्धि होगी। इस अवसर पर जिला पंचायत बालोद अध्यक्ष सोनादेवी देशलहरा,ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के अध्यक्ष भोजराज साहू,जोन अध्यक्ष मानसिंह देशलहरा, सलीम खान,जनपद सदस्य गोमती डुपेंद्र साहू,तरुण पारकर, सरपंचगण शशिकला साहू, रामेश्वर चंद्राकर अखिलेश मिश्रा, जनक साहू,श्यामलाल साहू,रूखमणी साहू,गुरुदयाल ठाकुर,शेखर साहू उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page