DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सोमाटोला स्कूल में किया गया पौधारोपण, शिक्षक खुद करते हैं गॉर्डन की देखरेख

मोहला-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्राथमिक शाला सोमाटोला में पौधारोपण किया गया।इस वर्ष स्कूल गार्डन में कुल 36 पौधों का रोपण किया गया जिसमें फलदार,फूलदार और सजावटी पौधे शामिल है।बच्चों और पालकों के द्वारा भी शाला में पौधे प्रदान किये हैं।शाला के शिक्षक राजकुमार यादव द्वारा पूर्व वर्षों में भी पौधरोपण किया गया है जो आज बड़े हो चुके हैं।किचन गार्डन में अभी फल,फूल एवं सब्जियां हैं जो गार्डन को आकर्षक बनाता है।

भीषण गर्मी और लॉकडाउन में भी हरा-भरा है स्कूल परिसर
शाला के शिक्षक राजकुमार यादव स्कूल गार्डन की देख-रेख हेतु प्रतिदिन स्कूल जाते हैं और इसी का नतीजा है कि स्कूल परिसर भीषण गर्मी और लॉकडाउन में हरा-भरा और आकर्षक बना हुआ है।वर्तमान में किचन गार्डन में फल-फूल और सब्जी-भाजी लगा हुआ है।

शिक्षक राजकुमार यादव प्रतिदिन स्कूल जाकर पौधों में पानी देते हैं जिससे पौधे भीषण गर्मी में भी हरा-भरा और सुरक्षित है।संसदीय सचिव इंद्रशाह मंडावी,समाज सेवी संजय जैन,जनपद अध्यक्ष लगनु चंद्रवंशी,डीएमसी भूपेश साहू,एपीसी सतीश ब्यौहारे,बीईओ रोहित कुमार अंबादे,एबीईओ राजेंद्र देवांगन,बीआरसी खोमलाल वर्मा और समन्वयक मार्टिन मसीह ने शिक्षक राजकुमार के इस कार्य की प्रसंशा करते हुए उन्हें बधाई दी है।

You cannot copy content of this page