DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रकृति से भी करिए प्यार, क्योंकि ये देते हैं हमें कई उपहार, पौधे लगाओ हजार

पर्यावरण संरक्षण के लिए विभिन्न सामाजिक व संगठन आया सामने, लगाए पौधे, लिया सुरक्षा का संकल्प

बालोद। विश्व पर्यावरण दिवस पर जिले के अलग-अलग कोने में पर्यावरण संरक्षण की अनूठी मुहिम देखने को मिली। जहां राजनीतिक संगठन भी पौधारोपण को लेकर अभियान चलता रहा तो वहीं विभिन्न समाज व संगठन के लोग भी इसमें आगे आए और अलग-अलग मौकों पर लोगों ने फलदार तो कहीं छायादार पौधे लगाए। लोगों ने पौधों की सुरक्षा का संकल्प भी लिया।

इस क्रम में बालोद सहित पूरे छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों में काम कर रही भावना फाउंडेशन के द्वारा अलग-अलग गांव और शहरों में पौधारोपण किया गया जिसमें डौंडीलोहारा, नवापारा राजिम, गीदम, मुड़िया, दंतेवाड़ा, चिल्हाटी खुर्द, सीतापुर अंबिकापुर में यह पहल की गई। फाउंडेशन से जुड़े हुए लोगों ने अपने आंगन व बाड़ियों में पौधे लगाए व उन्हें सुरक्षित किया।

वेदांता टीम ने नंदघर में रोपे पौधे

वेदांता टीम के द्वारा डौंडीलोहारा विकासखंड के नन्दघरो( आंगनबाड़ी केंद्रों) में वॢक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में सरपंच, कार्यकर्ता, सहायिका, युवा समूह, महिला समूह एवं बच्चों के माता-पिता के द्वारा परिसर में फलदार एवं फूलदार पौधे रोपण किये गये। उनके द्वारा ग्रामीणों को यह संदेश दिया गया कि एक अच्छे पर्यावरण के निर्माण के लिये पेड़-पौथे लगना बहुत जरूरी है और नन्दघरो में पढ़ने वाले बच्चे इस फलदार वृक्ष की छाया के नीचे स्वास्थ्य एवं सुपोषित रहेंगे। वेदांता टीम की प्रेरणा से नंदघर लोहाता के सरपंच श्रीमती निंलिमा टेकाम, पीपरखार के सरपंच श्रीमती रूपा मंडावी, नंदघर कार्यकता चनेशवरी साहु, सहायिका सकीना बाई, फूलबासन, भानुकिरण, युवा समूह के अध्यक्ष जीतेन्द्र कुमेटी, महिला समूह सदस्य अमबालिका एवं बच्चों के माता-पिता ने नलों में परिसर में पेड़ लगाकर अपनी खुशी जाहिर की और कोरोना काल में भी पर्यावरण को बचाने के लिए इस सराहनीय कार्य हेतु टीम को धन्यवाद दिया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में टीम बालोद के जिला समन्वयक पिंटू कुमार शर्मा, ब्लाक समन्वयक तिलेश्वरी साहू, एवन साहू का विशेष योगदान रहा।

लाटाबोड़ में बैंक द्वारा पौधा रोपण

लाटाबोड में एचडीएफसी बैंक द्वारा प्रायोजित वृत्ति संस्था द्वारा संचालित समग्र ग्रामीण विकास कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण दिवस मनाया गया। जिसमें ग्राम सरपंच गंगा राम साहू द्वारा हमारे जीवन में पेड़ पौधों का महत्व समझाते हुए सभी ग्राम वासियों को एक एक पौधे लगाने का आग्रह किए। साथ ही एचडीएफसी बैंक परिवर्तन कार्यक्रम के अंतर्गत चलाई जा रही योजनाओं का प्रशंसा करते हुए एचडीएफसी बैंक को धन्यवाद ज्ञापित किए। वृक्षारोपण के अंतर्गत नीम आंवला गुलमोहर करण इत्यादि के पौधे गौठान प्रांगण में लगाया गया। कार्यक्रम में ग्राम समन्वयक, वित्तीय संस्था बालोद श्रीमती श्वेता साहू का विशेष योगदान रहा। साथ ही ग्रामीण जन तुलेश्वर ठाकुर पंच लोकित यादव ग्राम विकास समिति सदस्य खिलावन सार्वा रमेश ठाकुर भुनेश्वर ,किसन साहु ,बघेल चेलाराम ,खिलावन साहु, पूरन साहू उपस्थित रहे।

आर्ट ऑफ लिविंग की पहल

आर्ट ऑफ लिविंग व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डौण्डी लोहारा के आह्वान से लोहारा के गणमाण्य नागरिको ने वृक्षारोपण किया। नगर के प्रतिष्ठित मंदिर मा दंतेश्वरी के परिसर मे 31 पौधे का रोपण किया गया। इस अवसर पर
नगर पंचायत अध्यक्ष लोकेशवरी गोपी साहू नगर पंचायत उपाध्यक्ष विद्या शर्मा सासंद प्रतिनिधि संदीप जैन का आतिथ्य मिला। आर्ट ऑफ लिविंग के सदस्य दिनेश जैन राजेंद्र देवांगन हर्षा देवांगन डाक्टर शितल कमलेश ठाकुर महेश कोलियारा महेश जगनायक प्रशान्त सुब्बू दिवान मनोहर साहू जिवराखन कौमार्य कमलेश सिन्हा गायत्री परिवार से पिलू राम व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह खंड कार्यवाह महेंद्र जायसवाल उपस्थित रहे। सभी ने पौधो का मंत्रोचार से पूजन कर अपने हाथो से रोपे और रक्षा सूत्र बांधकर पौधो को पेड़ बनाने का संकल्प लिये।

एकलव्य कॉलेज के छात्रों की पहल


पर्यावरण दिवस पर शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र छात्राओं ने डाँ़ लीना साहू (जिला संगठक रासेयो) व के आर भुआर्य (रासेयो कार्यक्रम अधिकारी डौंडीलोहारा) के मार्ग दर्शन में अपने अपने गांव व मोहल्लो में वृक्षारोपण किया। साथ ही उसे संरक्षित करने का संकल्प लिया। साथ ही शासकीय एकलव्य महाविद्यालय राष्ट्रीय सेवा योजना छात्र-छात्राओं द्वारा पिछले वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर भी पौधारोपण किया था जिसमें से आज भी 80% बहुत ही सही सलामत है और धीरे-धीरे एक छायादार वृक्ष का आकार ले रहे हैं। कोरोना महामारी के कारण महाविद्यालय बंद हो जाने की वजह से छात्र-छात्राएं अपने अपने गांव मोहल्ला तथा खेतों में पौधरोपण कर उस पौधे को वृक्ष बनाने का संकल्प लिया में तथा साथ ही अपने गांव के नागरिकों को भी सलाह देते हुए कहा कि सभी वृक्ष लगाएं और उनका संरक्षण करें। वरिष्ठ स्वयंसेवक धनेश साहू ने कहा कि आज विश्व पर्यावरण दिवस है, ऐसे मौके पर हम सभी को कोई ऐसा प्रण लेना चाहिए जो आने वाली पीढ़ियों को साफ सुथरी हवा देने में मददगार हो सके।हम जानते हैं कि किसी वायरस या उससे उत्पन्न हुई महामारी का पर्यावरण और ऊर्जा क्षेत्र पर व्यष्टिगत रूप से सीधा प्रभाव नहीं पड़ता है। लेकिन, इनके कारण सामाजिक तौर पर कुछ ऐसी परिस्थितियां अवश्य बन जाती हैं जो अप्रत्यक्ष रूप से पर्यावरण और ऊर्जा क्षेत्रों को प्रभावित कर सकती हैं। कोरोना महामारी को रोकने के लिए दुनिया के देशों ने अपने अपने तरीके से संपूर्ण लॉकडाउन जैसे कुछ सफल और रक्षात्मक उपाय अपनाए, जिनके प्रभाव पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में दिखाई दिए हैं। शासकीय एकलव्य महाविद्यालय डौंडीलोहारा राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र- छात्राएं सदैव पर्यावरण संतुलन बनाए रखने हेतु निस्वार्थ भाव से हर क्षेत्र में अपना योगदान देते रहते हैं जैसे जल संरक्षण पौधारोपण स्वच्छता अभियान जैसे विभिन्न अभियानों में रासेयो के स्वयंसेवकों का योगदान सराहनीय रहता है।

बडगांव के युवाओ ने किया पौधारोपण

ग्राम पंचायत बड़गांव के सरपंच दीपक ठाकुर शिक्षक अशोक टंडन भाजपा युवा मोर्चा डौंडीलोहारा के अध्यक्ष योगेंद्र तिवारी साथ में यूगल किशोर साहू प्रवीण कुमार साहू भागी राम धाकड़ विक्की सहारे नवीन शांडिल्य ने ग्राम पंचायत बड़गांव अंतर्गत विभिन्न स्थानों पर वृक्षारोपण किए एवम साथ मे उनके रख रखाव का जिम्मा भी उठाया साथ आगामी हरियाली अमावस्या को गाँव के सभी युवाओं से एक एक पेड़ लगाने को संकल्पित हुए।

You cannot copy content of this page