DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

जब सड़क पर रस्सी से गाड़ी खिंचने लगे आप के नेता, महंगाई का हुआ बालोद में अनूठा विरोध

देखिये वीडियो कैसे खिंच रहे कार

बालोद। आम आदमी पार्टी का पूरे प्रदेश में बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी को लेकर सड़क पर जंगी प्रदर्शन शनिवार को हुआ।
जिला मुख्यालय में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए प्रदर्शन किया गया। जय स्तंभ चौक के पास धरना देकर आप के नेताओं ने बढ़ते पेट्रोल डीजल के दाम का विरोध करने बन्द कार को रस्सी से बांधकर सड़क पर खिंचते शहर घुमाया। जो देखने लायक था। नारेबाजी के साथ यह अनूठा विरोध हुआ। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर ने कहा महँगाई से आम जन बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है। साथ ही साथ बेरोजगारी से त्रस्त जनता के लिए राज्य सरकार ने अब तक राहत के नाम पर सिर्फ झूठे वादे ही किये है ।जिला अध्यक्ष दीपक आरदे आम आदमी पार्टी ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पिछले लॉक डाउन के प्रभाव से उबर भी नहीं पाई थी कि दूसरा लॉक डाउन आ गया।महँगाई इस वक्त चरम पर है जीवन के लिए अति आवश्यक चीजों के दामों में 25 से 200 प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है।ऊपर से बेरोजगारी ने लोगों की क्रय शक्ति भी छीन ली है। उस पर भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विवादित बयान ने भाजपा की जनता के प्रति आस्था दर्शा दी है कि उन्हें आम जन का कितना ख्याल है यह जग जाहिर हो गया है। जिला मुख्यालय स्तर पर सड़क पर उतरकर जंगी विरोध प्रदर्शन कर जनता के हक़ की लड़ाई लड़ने का अब आम आदमी पार्टी ने ऐलान कर दिया है। पूरे प्रदेश में वर्चुअल और विरोध प्रदर्शन को जनता का अच्छा प्रतिसाद मिला। जनता ने भाजपा और कांग्रेस की नूरा कुश्ती का खेल भी भली भांति समझ लिया है। आज की इस विरोध प्रदर्शन में दिलीप अग्रवाल, कामता प्रसाद भण्डारी, बिसेशर सिन्हा, लक्ष्मण सोनवानी, स्टीफन चेरियन, हेमा देवांगन, बालक सिंह साहू, विनय गुप्ता, तामेश्वर कुमार, महेंद्र नायक देवेंद्र देशमुख साथियों ने अपना सहयोग दिया।

You cannot copy content of this page