DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

धमतरी- सुहाग की लंबी उम्र मांगने मंदिर गई थी पत्नी, घर लौटी तो सब इंस्पेक्टर पति की लाश फांसी के फंदे पर मिली

दादु सिन्हा, धमतरी।
धमतरी के रुद्री थाना क्षेत्र अंतर्गत शासकीय पुलिस आवास में एक सब इंस्पेक्टर द्वारा फांसी लगाए जाने की घटना सामने आई है। आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नही है। जानकारी के अनुसार सब इंस्पेक्टर की पत्नी माहवती नायक सुबह-सुबह पूजा करने मंदिर गई हुई थी। जब वह मंदिर से वापस घर आई और देखी तो पति सब इंस्पेक्टर टिम्बक नायक फांसी के फंदे में लटका हुआ था। तत्काल सब इंस्पेक्टर की पत्नी ने रुद्री थाना को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर रुद्री पुलिस पहुंची और शव का पंचनामा कर पीएम कर परिजनों को सौपा गया। रुद्री थाना प्रभारी युगल किशोर ने बताया कि ने बताया कि क्वाटर नंबर RG-2 के कमरे नंबर 15 में सब इंस्पेक्टर टिम्बक राम नायक अजाक थाने में पदस्थ था। जोकि कुछ दिनों से बीमार थे। माना जा रहा है कि बीमारी की वजह से सब इंस्पेक्टर ने यह कदम उठाया होगा।

You cannot copy content of this page