DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महंगाई के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी का आज बालोद में होगा धरना प्रदर्शन

आम आदमी पार्टी बढ़ती महँगाई और बेरोजगारी को लेकर सड़क पर- घनश्याम चन्द्राकर प्रदेश उपाध्यक्ष

हर जिला मुख्यालय में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए 05 जून को महंगाई के विरोध में जंगी प्रदर्शन करेगे आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता दीपक आरदे, जिला अध्यक्ष बालोद

अब जनता के हित में आरपार की लड़ाई लड़ेंगे, सन्तोष देवांगन जिला उपाध्यक्ष बालोद

बालोद:-आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष घनश्याम चन्द्राकर ने कहा कि महामारी की मार के साथ साथ अब बिजली बिल और महँगाई से आम जन बुरी तरह से पीस रही है । साथ ही साथ बेरोजगारी से त्रस्त जनता के लिए राज्य सरकार ने अब तक राहत के नाम पर सिर्फ झुनझुना ही पकड़ाया है। आम आदमी पार्टी की ओर से कहा कि देश की अर्थव्यवस्था पिछले लॉक डाउन के प्रभाव से उबर भी नहीं पाई थी कि दूसरा लॉक डाउन आ गया।महँगाई इस वक्त चरम पर है जीवन के लिए अति आवश्यक चीजों के दामों में 25 से 200प्रतिशत तक की वृद्धि हो गई है।ऊपर से बेरोजगारी ने लोगों की क्रय शक्ति भी छीन ली है। दीपक आरदे जिला अध्यक्ष ने कहा कि आम आदमी पार्टी 05जून को पूरे प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए महंगाई के विरोध में जंगी प्रदर्शन करेगी। बालोद में दोपहर एक बजे से जय स्तंभ चौक पर यह धरना होगा। सन्तोष देवांगन जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा के पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल के विवादित बयान ने भाजपा की जनता के प्रति आस्था दर्शा दी है कि उन्हें जनता का कितना ख्याल है यह जग जाहिर हो गया है। पंकज जैन ने कहा जिला मुख्यालय स्तर पर सड़क पर उतरकर जंगी विरोध प्रदर्शन कर जनता के हक़ की लड़ाई लड़ने का अब आम आदमी पार्टी ने ऐलान कर दिया है।

You cannot copy content of this page