DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेस ने घोषित की युवा कांग्रेस की नई कार्यकारिणी, सक्रिय युवाओं को मौका, विधायक ने बढ़ाया हौसला

गुरुर के पदाधिकारी


बालोद/गुरुर। कांग्रेस कमेटी द्वारा नई युवा कांग्रेस कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। ब्लॉक के सक्रिय युवाओं को अलग-अलग पदों पर दायित्व देते हुए नियुक्ति की है। व यह उम्मीद जताई है कि वे पार्टी की रीति नीति पर खरा उतरते हुए पार्टी को आगे बढ़ाने, मजबूती दिलाने के लिए प्रयास करेंगे व आगामी चुनाव को लेकर अभी से तैयारी में जुटे रहेंगे समय-समय पर विधायक संगीता सिन्हा सहित अन्य दिग्गज नेताओं का मार्गदर्शन लेते रहेंगे। नई कार्यकारिणी के युवा कांग्रेस में युवा साथियों को मौका देते हुए गुरुर क्षेत्र में युवा कांग्रेस के अध्यक्ष गजेंद्र मंडावी को बनाया गया है तो इसी तरह अन्य पदों में जिला उपाध्यक्ष मनीष देवांगन, जिला महासचिव कृष्णा बघेल, संयुक्त महासचिव तुलेश सिन्हा, संयुक्त महासचिव ओमेश्वर साहू की नियुक्ति हुई है।

बालोद क्षेत्र में नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्ष विनोद टावरी, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष साजन पटेल, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष संदीप साहू, एवं जिला उपाध्यक्ष दिनेश्वर साहू को बनाया गया है. विधानसभा क्षेत्र के इन प्रमुख युवाओं को दायित्व देकर एक नया अध्याय लिखने की कोशिश की जा रही है। ताकि युवा कांग्रेस दुगनी मजबूती के साथ खड़ी हो सके। आने वाले चुनाव में विपक्ष का डटकर सामना कर कांग्रेस के इस गढ़ में दोबारा कांग्रेसका परचम लहरा सके। विधायक संगीता सिन्हा ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि युवाओं के हित को ध्यान रखते हुए युवा कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को काम करना है। कांग्रेस सरकार की योजनाओं को युवाओं तक पहुंचाना है। पार्टी के प्रति निष्ठा भाव से काम करते रहना है। जिनकी भी नियुक्ति हुई है उनकी पार्टी में सक्रियता कार्यकुशलता की वजह से उन्हें विभिन्न पद दिए गए हैं। गुरुवार को बालोद पहुंची विधायक संगीता सिन्हा ने सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों को सौजन्य भेंट के दौरान तिलक लगाकर बधाई दी. इस दौरान प्रमुख रूप से बालोद में शहर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व नपा उपाध्यक्ष अनिल यादव व गुरुर में सुमित राजपूत मौजूद रहे.

You cannot copy content of this page