DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा महिला मोर्चा बालोद जिला कार्यकारिणी व 9 मंडल अध्यक्ष की हुई घोषणा, अनुभवी व कर्मठ महिलाओं को मिली नियुक्ति

बालोद। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू ने प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय , संगठन महामंत्री पवन साय , जिला भाजपा प्रभारी केदारनाथ गुप्ता की सहमति एवं जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के अनुमोदन पश्चात जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की। घोषणा के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय में जिला अध्यक्ष कृष्ण कांत पवार, पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा साहू, जिला मंत्री जयेश ठाकुर, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा, पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिला अध्यक्ष जितेंद्र साहू ,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजीव शर्मा उपस्थित रहे सभी नेताओं ने सभी सक्रिय व ऊर्जावान भाजपा महिला मोर्चा की नवनियुक्त पदाधिकारियों के उज्वल भविष्य की कामना करते हुए सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। दीपा साहू ने अपनी कार्यकारिणी में अनुभवी व कर्मठ महिलाओं को शामिल किया है। जो नेतृत्व क्षमता में निपुण हो ताकि महिला संगठन मजबूती से खड़ा हो और हर मोर्चे पर महिला मोर्चा सफल हो। इस गठन पर भाजपा के दिग्गजों ने चयनित पदाधिकारियों की नियुक्ति पर हर्ष जताते हुए सराहा। महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष दीपा साहू ने कहा कि नए और पुराने दोनों चेहरों को मौका दिया गया है। ताकि महिला मोर्चा पहले से ज्यादा और मजबूत हो।

ये हैं नवनियुक्त पदाधिकारी

महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपा साहू, उपाध्यक्ष सुलेखा सोनी, सरोज गंगबेर, किरण सिन्हा, महामंत्री लीला शर्मा, संगीता चंद्राकर, कोषाध्यक्ष भानुमति साहू, मंत्री रश्मि साहू, खोमिन साहू, सोहद्रा टांडेकर ,मीडिया प्रभारी उमेश्वरी धनकर, सोशल मीडिया प्रभारी आरती संचेती, जिला कार्यालय प्रभारी नीता साहू, जिला कार्यालय सह प्रभारी पूनम साहू बनाये गए हैं।

जिला कार्यकारिणी सदस्य में ज्योति ठाकुर, कल्याणी देशमुख, निर्मला साहू, भरती साहू ,भगवती साहू ,हीरोंदी साहू, मोहिनी देवांगन, महेश्वरी ठाकुर,भगवती साहू, रूपा देवांगन, सरोना कुमेटी, प्रतिमा कौशिक, मीनू ठाकुर, साधना सोरी, उमेश्वरी धनकर, प्रीति साहू ,रोहनी साहू ,कांति साहू,दुलेश्वरी टेकाम,पार्वती मंडावी, चंद्रिका मंडावी, संध्या यादव, सीता साहू, नलिनी टेकाम ,ममता गजेन्द्र,इंद्रकला कल्याणी, बसंती साहीरो शामिल हैं।
इसी तरह विशेष आमंत्रित सदस्य पुष्पा बघेल, डामेश्वरी साहू, रूपमती गंजीर, रेखा निकोसे, नीता साहू,विमला जैन,दिनेश्वरी सिन्हा, सुनीता साहू, रोशन साहू, पुष्पा देवी, ललिता साहू, सीमा बरदिया, अनुसुइया ध्रुव हैं, स्थाई आमंत्रित सदस्य में कुमारी मदन साहू,नीलिमा टेकाम,शीतल नायक, प्रेमलता साहू ,संध्या भारद्वाज, कृतिका साहू , भिखि मसिया, रानू सोनकर, अनीता कुमेटी, सुशीला साहू, भुनेश्वरी ठाकुर, अंजनी साहू, प्रतिभा चौधरी, नंदनी धाक, सरिता ठाकुर, खिलेश्वरी साहू ,कुसुम शर्मा हैं।
ये बने 9 मंडल अध्यक्ष
इसी तरह 9 मंडल अध्यक्ष बनाये गए हैं जिसमें बालोद शहर मंडल हितेश्वरि कौशिक, बालोद ग्रामीण मंडल सत्या गांवरे, गुरुर मंडल चंद्रिका गंजीर, गुण्डरदेही मंडल कांति सोनश्वरि, अर्जुन्दा मंडल रुकमणी सोनकर, खेरथा मंडल उर्मिला साहू, दल्लीराजहरा मंडल गीता मरकाम,ड़ौडी मंडल रजनी जायसवाल,ड़ौडी लोहारा मंडल पायल सोनी नियुक्त किए गए हैं।

You cannot copy content of this page