DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

एटीएम लोकार्पण- विधायक कुंवर के कार्यक्रम में अधिक भीड़ पर पूर्व विधायक राय ने उठाया सवाल, बोले क्या उनके लिए अलग से आदेश है?

बालोद
बालोद ज़िला सहित पूरे प्रदेश में लॉकडाउन व धारा 144 आईपीसी, 30 जून तक प्रभावशील है। धारा 144 में स्पष्ट लिखा गया है कि 5 व्यक्ति से ज़्यादा जमावड़ा क़ानून विरुद्ध है। ऐसे में गुंडरदेही विधायक कुंवर सिंह निषाद के सुरेगांव क्षेत्र में आयोजित जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के एटीएम लोकार्पण कार्यक्रम में अधिक भीड़ पर पूर्व विधायक राजेन्द्र राय ने उन्हें घेरते हुए सवाल उठाया है कि उन्हें किस बात की छूट है। क्या उनके लिए अलग आदेश है। भाजपा नेता राय ने कहा कांग्रेस पार्टी के महान जवाबदार विधायक व संसदीय सचिव व बालोद ज़िला के कांग्रेस पार्टी ज़िला अध्यक्ष दोनो फ़ीता काटने में 500 व्यक्ति उपस्थित रहे। दोनो पावर का दुरुपयोग करते दिख रहे। एक तरफ़ ज़िलाधिश द्वारा शादी में 20 लोग / मरनी में 10 लोंगो की लिखित अनुमति दे रहे है,क्या इनके लिये स्पेशल अलग से आदेश है क्या ? जबकि पूरे प्रदेश समस्त राजनैतिक गतिविधियों पर पाबंधि खुद मुख्यमंत्री ने लगा रखा है । ऐसी भीड़ करोना क़ो पुनः निमंत्रण दे सकती है। बालोद ज़िला सतर्क हो जाए । उन्होंने मांग किया कि आयोजक बैंक मैनेजेर पर तथा विधायक तथा कांग्रेस पार्टी अध्यक्ष पर मुक़दमा क़ायम हो।

You cannot copy content of this page