DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

डौंडी सीएमओ ने ग्रुप में पोस्ट कर दी पीएम की कार्टून वीडियो, भाजपा ने जताई आपत्ति, कार्रवाई की मांग

बालोद
प्रधानमंत्री पर कार्टून एडिट पोस्ट करने पर सीएमओ डौंडी द्वारा सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन करने पर अविलंब भाजपा नेताओं द्वारा कलेक्टर से कार्रवाई की मांग की गई है। जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी द्वारा देश के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित पोस्ट करने से भाजपा नेताओं का गुस्सा फूट पड़ा है। ज्ञात हो कि 1 जून 2021 को शाम 5:21बजे मुख्य नगरपालिका अधिकारी डौंडी जिला बालोद ओंकार टंडन द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप डौंडी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी पर एक एडिट आपत्तिजनक पोस्ट डाला गया है। जिसको लेकर जिले के भाजपा नेताओं व डौंडी मंडल के भाजपा नेताओं तथा जनप्रतिनिधियों में गुस्सा व्याप्त है। भाजपा नेताओं ने कहा कि सोशल मीडिया में उक्त अधिकारी द्वारा जो पोस्ट डाला गया है उसमें देश के प्रधानमंत्री का घोर उपहास किया गया है। जिससे उक्त अधिकारी की ओछी मानसिकता का पता चलता है। एक जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी द्वारा सिविल सेवा आचरण का उल्लंघन किया गया है। भाजपा नेताओं ने कलेक्टर जिला बालोद जन्मेजय महोबे को ज्ञापन सौंपते हुए ऐसे अधिकारी के ऊपर तत्काल कड़ी कार्यवाही की मांग की गई है तथा कहा गया है कि कार्यवाही नहीं होने पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा आंदोलन किया जाएगा। इसकी संपूर्ण जवाबदारी शासन प्रशासन की होगी। ज्ञापन सौंपने वालों में जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,पूर्व जिला अध्यक्ष लेख राम साहू, जिला महामंत्री प्रमोद जैन,किशोरी साहू, जिला उपाध्यक्ष राकेश छोटू यादव जिला मंत्री जयेश ठाकुर, डौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष झा, अध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी सोमेश सोरी, उपाध्यक्ष नगर पंचायत डौंडी रुपेश नायक, भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदित्य पिपरे , किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा राजीव शर्मा एवं विनोद गिरि गोस्वामी अजय चौहान उपस्थित रहे।

ग्रुप में सीएमओ ने मांगी थी माफी

ज्ञात हो कि उक्त एडिट कार्टून वीडियो ग्रुप में डालने के बाद उस पोस्ट के लिए सीएमओ द्वारा माफी भी मांगी गई है व इसे धोखे से होना बताया गया है। अब देखने वाली बात है कि मामला कहां तक पहुंचता है। क्या कलेक्टर द्वारा इस मामले में कोई कार्यवाही की जाती है या इस पोस्ट को भी सोशल मीडिया में आने वाले इस तरह के कईयों पोस्ट की तरह हल्के में लिया जाएगा।

You cannot copy content of this page