DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग – फिर से सरकारी अस्पतालों में शुरू होंगे अन्य बीमारियों के इलाज, लोगों को मिलेगी राहत

बालोद (छग)- कोरोना से लगातार प्रशासन उबर रहा है हालात सुधर रहे हैं मरीज भी कम मिल रहे हैं। ऐसे में अब सरकारी अस्पतालों की व्यवस्था को भी मजबूत करते हुए अन्य बीमारियों का इलाज भी शुरू किया जाएगा। लंबे समय से अस्पतालों में अन्य बीमारियों का इलाज प्रभावित है। कई जगह ऑपरेशन शिविर बंद पड़े हुए हैं तो अन्य जांच भी कोरोना काल के चलते बंद हो गए हैं। इस वजह से मरीजों को भटकना पड़ रहा है या फिर उन्हें प्राइवेट अस्पतालों का रुख करना पड़ा है। जहां उनके काफी पैसे खर्च होते हैं। अब शासन द्वारा फिर से सभी अस्पतालों की अन्य सुविधाओं को भी शुरू करने का आदेश जारी कर दिया गया है। इससे लोगों को काफी राहत मिलेगी और वे फिर से पहले जैसा सरकारी अस्पताल में अपना इलाज करवा सकेंगे। जहां जैसी भी जिस जांच की सुविधा मिलती थी वह लोगों को मिलेगा। इसके लिए सभी अस्पताल प्रबंधन को दिशा निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

स्वास्थ्य विभाग ने जारी किए हैं ये निर्देश

प्रदेश में कोविड 19 के घटते संक्रमण को देखते हुए शासन ने निर्णय लिया है कि राज्य के सभी शासकीय और निजी चिकित्सालयों में गैर कोविड इमरजेंसी और सामान्य स्वास्थ्य सेवाएं पुनः शुरू की जाएं । साथ ही निजी चिकित्सालयों में कोविड मरीजों के लिए पूर्व में आरक्षित किए गए 70 प्रतिशत बिस्तर को भी घटा कर 20 प्रतिशत करने के निर्देश जारी किए गए हैं। संचालक स्वास्थ्य सेवाएं ने इस संबंध में सभी कलेक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं। इस आदेश के बाद जजिला अस्पताल में फिर से अन्य इलाज की व्यवस्था पटरी पर लौटेगी। अभी यहां पर सिर्फ गंभीर मरीजों का इलाज हो रहा है। सामान्य मरीजों को ओपीडी से ही दवाई देकर लौटा दिया जाता है तो वहीं अन्य जांच जो पहले हो रहे थे उन डॉक्टरों व स्टाफ की ड्यूटी कोरोना काल में अलग-अलग जगह लगे होने के कारण भी अन्य जांच बंद थे तो वही कोरोना संक्रमण को देखते हुए भी कई तरह की जांच बंद थे, जिन्हें अब फिर से शुरू किया जाएगा। कोरोना के बाद अब अन्य बीमारियों पर भी सरकार का फोकस होगा।

You cannot copy content of this page