DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

3 माह तक कोई बर्ड फ्लू का केस नही, गिधाली से हटा प्रतिबंध

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी ने गिधाली स्थित जी.एस.पोल्ट्री फार्म के इनफेक्टेड जोन तथा सर्विलेंस जोन को समाप्त कर लगाए गए प्रतिबंध को हटाया
बालोद
कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आदेश जारी कर कहा है कि जिला बालोद के डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम गिधाली स्थित जी.एस.पोल्ट्री फार्म में एवियन इनफ्लूएन्जा (एच5एन8) की पुष्टि होने के पश्चात कार्यालय के आदेश दिनांक 15 जनवरी 2021 द्वारा जी.एस.पोल्ट्री फार्म के एक किलोमीटर परिधि को इनफेक्टेड जोन एवं एक से दस किलोमीटर परिधि को सर्विलेंस जोन घोषित किया गया था एवं सर्विलेंस जोन में पोल्ट्री उत्पादों की खरीदी बिक्री एवं आवाजाही प्रतिबंधित की गई थी। रिवाईज्ड एक्शन प्लान फॉर प्रिवेंशन, कंट्रोल एण्ड कंटेनमेंट ऑफ एवियन इनफ्लूएन्जा वर्ष 2020-21 की गाइडलाइन अनुसार सर्विलेंस जोन की सभी पाक्षिक पीओएसपी नमूनों के परिणाम ऋणात्मक पाए जाने तथा सेनिटाइजेशन प्रमाण पत्र जारी करने की तिथि 23 जनवरी 2021 से तीन माह तक कोई रोग उद्भेद न होने की स्थिति पर इनफेक्टेड जोन तथा सर्विलेंस जोन को समाप्त करते हुए पोल्ट्री उत्पादों की खरीदी, बिक्री एवं आवाजाही पर लगा प्रतिबंध हटाया गया है। यह आदेश तत्काल प्रभावशील होगा।

You cannot copy content of this page