DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अब लोहारा के सरपंचों ने भी दिया आंदोलन का अल्टीमेटम, तख्ती लेकर पहुंचे कलेक्ट्रेट, बिटाल सरपंच पर एकतरफा कार्रवाई का भी विरोध शुरू

कलेक्टर को ज्ञापन देते अध्यक्ष पोषण देवांगन

बालोद।सरपंच संघ डौंडीलोहारा ब्लॉक के अध्यक्ष एवं जिला सरपंच संघ बालोद के उपाध्यक्ष पोषण लाल देवांगन ने संघ के पदाधिकारी एवं अन्य सरपंचों के साथ कलेक्ट्रेट पहुंच कर संघ की आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन , पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री छत्तीसगढ़ शासन और आयुक्त मनरेगा शाखा इंद्रावती भवन रायपुर के नाम पर कलेक्टर बालोद के माध्यम से ज्ञापन पत्र प्रस्तुत कर चार मांगों को 15 दिन के अंतर्गत पूरा किए जाने की बात कर ग्राम पंचायतों के समस्याओं को अवगत कराया गया।

ये है मांगे
मनरेगा योजना द्वारा कराए किये गए निर्माण कार्य की राशि की भुगतान अति शीघ्र किया जाए

प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि एक से चौथा किस्त की भुगतान हितग्राहीयों को अति शीघ्र किया जाए।

ग्राम पंचायत में विकास कार्य करने के लिए वर्तमान मूल्य के आधार पर रेट लिस्ट का निर्धारण अति शीघ्र किया जाए।

ग्राम पंचायत बिटाल के सरपंच पर किए गए अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही को निरस्त कर उन्हें पुनः सरपंच पद में आसीन होने के लिए आदेशित किए जाऐ क्योंकि दिनांक 5 अप्रैल 2021 को अधिकारी डौंडी द्वारा नियम विरुद्ध एक पक्षीय कार्यवाही, सरपंच को सुनवाई का मौका दिए बिना, लगाए गए आरोपों की जांच किए बिना नियम विरुद्ध कार्यवाही किया गया है

उपरोक्त मांगे 15 दिनों में पूरा नहीं होने पर आंदोलन के लिए बाध्य होना पड़ेगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन पर स्वयं होगा। ज्ञापन देने के लिए पोषण लाल देवांगन अध्यक्ष सरपंच संघ डौडी लोहारा ब्लॉक एवं उपाध्यक्ष जिला सरपंच संघ बालोद, साथ में अरुण कुमार साहू अध्यक्ष सरपंच संघ बालोद, देवेंद्र सिन्हा मीडिया प्रभारी जिला सरपंच संघ, संतराम तारम सचिव सरपंच संघ डौंडीलोहारा ब्लॉक ,श्रीमती किरण लोनहरे उपाध्यक्ष, संतराम पिस्दा कोषाध्यक्ष, देवेंद्र सिंगरामे अध्यक्ष सरपंच संघ डौंडी ब्लॉक, गणेशराम सेवता संरक्षक ,श्रीमती पुष्पा साहू सरपंच परसाडीह, नरेंद्र सिंह वर्मा सरपंच झिटिया देव नारायण साहू सरपंच भरदा, पुरुषोत्तम साहू सरपंच कोड़ेकसा और अन्य ग्राम पंचायत के सरपंच गण उपस्थित थे।

You cannot copy content of this page