मोदी के दूसरे कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर गरीबों की बस्ती में सेवा करने के लिए पहुंचे भाजपाई, कहीं गर्भवती महिलाओं को भी बांटे फल तो कहीं राशन



बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे प्रधानमंत्रीय कार्यकाल के 2 साल पूरे होने पर भाजपा सेवा करने के लिए गरीबों की बस्ती में पहुंची। पूरे बालोद जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अलग-अलग नेताओं को प्रभारी बनाकर सेवा का अभियान चलाया गया जिसके तहत भाजपा के जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार सहित अन्य दिग्गज अलग-अलग गांव में जरूरतमंद को राशन सहित अन्य सामग्री बांटने के लिए पहुंचे। इसी तरह गांव गांव में झुग्गी बस्तियों व चिन्हित गरीबों अलग-अलग तरह से मदद की गई। कहीं भाप मशीन बांटे गए तो कहीं सूखा राशन। जहां जैसी जरूरत थी उन उन परिवारों को उन चीजों का वितरण किया गया। इस दौरान गांव में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया ।सेवा से पहले स्वच्छता के भाव को जगाते हुए भाजपाइयों ने गांव में साफ सफाई की और फिर जरूरतमंद को सैनिटाइजर भाप मशीन व सुखा राशन व अन्य सामान का वितरण किया अलग-अलग गांव में अलग-अलग तरह से आयोजन हुआ।

नेवारीकला में सेवा ही संगठन के माध्यम से गर्भवती बहनों को पौष्टिक आहार किट व फल वितरण
शासकीय चिकित्सालय लाटाबोड में कोरोना वारियर्स को फ्रूट किट भेंट कर किया सम्मान

इसी क्रम में विश्व के लोकप्रिय नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूसरे कार्यकाल के दूसरे वर्ष पूर्ण होने पर प्रदेश नेतृत्व व जिला भाजपा अध्यक्ष कृष्णकांत पवार के निर्देश पर सेवा कार्य करते हुए भाजपा जिला उपाध्यक्ष राकेश (छोटू)यादव वरिष्ठ नेता धरमलाल साहू , प्रकाश नाहर ,जनपद सदस्य हरीश चंद्र साहू ,युवा नेता लिखन साहू , संदीप साहू , संजय यादव ,गोपेश्वर यादव द्वारा ग्राम नेवारीकला में 25 गर्भवती महिलाओं को पौष्टिक आहार किट एवं फल वितरण किया गया। साथ ही कोरोना वारियर्स शासकीय चिकित्सालय लाटाबोड़ में डॉक्टर नर्स स्टाफ को फ्रूट किट देकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर सुंदर लाल सोनकर, संत राम सोनकर , दानू राम सोनकर , सीता राम सोनकर , भाजपा कार्यकर्ता मितानिन बहने बिराजो साहू, नीरा साहू ,पवन रेखा, कल्याणी, रेखा सोनकर, गोदावरी ,ममता यादव, सावित्री साहू एवं बहन गणेशी सोनकर, गीता निषाद, गंगा सोनकर, मंजू सोनकर, केशरी सोनकर, नंदिनी कुंभकार, किरण कुंभकार, यादबाई कुंभकार,गायत्री साहू, ओमबाई, रावत, मीरा सोनकर, डामेश्वरि, गायत्री सोनकर, मिनेश्ववरी साहू, भूमिता साहू, तारनी निषाद, क्षमा यादव ,पोलेश्वरी साहू, उर्मिला साहू उपस्थित रही।

भाजपा ग्रामीण मंडल का ऐसे हुआ आयोजन

भारतीय जनता पार्टी ग्रामीण मंडल बालोद के द्वारा इस मौके पर ग्राम बघमरा में सेवा ही संगठन है की भावना लेकर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा जनता में मास्क वितरण किया गया। जिसमें छगनदेशमुख उपाध्यक्ष भाजपा सीता साहू जनपद सदस्य कामता साहू भारत निषाद उपसरपंच जीवन पटेल वीणा साहू पंच सुरेंद्र देवांगन पंच दीनबंधु पटेल पंच राजू साहू तूकेंद्र देवांगन संतोष साहू संतोष महिला शशि भूषण साहू पंचराम देवांगन यशवंत साहू संतराम विश्वकर्मा नेमीन देवांगन पांचों साहू प्रेमसुख देवांगन कंचन साहू सुनीता साहू ममता यादव शीतल दुर्गेश वरी हेमलता उर्वशी यादव उपस्थित थे।

जगन्नाथपुर व आसपास गांव में स्वच्छता अभियान के साथ सेवा

घुमका

इसी तरह ग्राम घुमका, जगन्नाथपुर में कार्यक्रम के प्रभारी प्रदेश किसान मोर्चा मंत्री पवन साहू व मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान के साथ सेवा कार्य किया गया ।घुमका में महिला मोर्चा महामंत्री रश्मि साहू, पूर्व सरपंच हिरौंदी साहू, सरपंच सुनीता बक्शी, कोहंगा टोला के पूर्व सरपंच छगन साहू बूथ अध्यक्ष राकेश सोनकर ठाकुर राम सहित अनेक ग्रामीणों की मौजूदगी में गांव में साफ सफाई की गई व सैनिटाइजर का वितरण किया गया। पवन साहू ने लोगों को इस कोरोना काल में सावधानी बरतने की अपील की व लोगों को टीका लगवाने के लिए भी प्रोत्साहित किया।

You cannot copy content of this page