DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भाजपा किसान मोर्चा व युवा मोर्चा ने प्रधानमंत्री के 7 वर्ष पूर्ण होने पर किया रक्तदान, ब्लड डायरेक्ट्री भी बना रहे ताकि जरूरतमंद को करें मदद

बालोद। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के सात वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा ने सेवा कार्यक्रम चलाया। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान और भाजपा जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पंवार ने मार्गदर्शन में किसान मोर्चा व युवा मोर्चा के रक्तदान शिविर में जिलाभर कार्यकर्ताओं ने बढ़ चढ़कर रक्तदान किया। कार्यक्रम संयोजक भाजपा किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल के नाते सेवा ही संगठन है। इस कार्य पर विश्वास करती है और कार्य भी लगातार करती है।
मोदी सरकार ने सबका साथ सबका विकास का सपना पूरा किया है। अंतिम व्यक्ति इस सपने को पूर्ण करने में सफल रही है। भाजपा जिलाध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि भाजपा एक राजनीतिक दल के साथ-साथ सेवा करने वाला पहला राजनीतिक दल है जो जनता के बीच हमेशा तरह-तरह के अपने कार्यक्रम आयोजित करता रहता है। मोदी सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर सरकार के कामों की सराहना की गई। और जब भी जरूरतमंद मरीजों को रक्त की आवश्यकता होने पर युवा व किसान मोर्चा के कार्यकर्ता हमेशा उपस्थित रहेंगे। किसान मोर्चा प्रदेशमंत्री पवन साहू ने कहा कि पूरे प्रदेश में किसान मोर्चा के द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले भर के कार्यकताओ ने ब्लड डायरेक्ट्री तैयार जन सेवा सदैव तैयार रहेंगे।

इस मौके प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र मोनू चौधरी, जिला कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर जिला मंत्री लोकेश्वर पांडे मितेंद्र वैष्णव श्यामसुंदर साहू भूपत हटीला संजय साहू अनिल साहू गिरीश साहू, भाजयुमो से अध्यक्ष आदित्य पिपरे, राजीव शर्मा सहित अन्य लोगो ने रक्त दान किया। भाजयुमो व किसान मोर्चा दोनो मिलाकर 10 लोगों ने रक्तदान किया व 31 लोगों का नाम प्रतीक्षा सूची में लिखाया क्योंकि ब्लड बैंक में पहले से 240 ब्लड कलेक्शन है। 250 की क्षमता है। इसलिए ब्लड बैंक प्रबंधन द्वारा प्रतीक्षा सूची में शामिल लोगों को जरूरत पड़ने पर ब्लड ग्रुप के हिसाब से रक्तदान करने बुलाया जाएगा। कार्यक्रम संयोजक भाजयुमो जिला अध्यक्ष आदित्य सिंह पिपरे ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक दल के नाते सेवा ही संगठन है। इस कार्य पर विश्वास करती है और कार्य भी लगातार करती है।
युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पूरे प्रदेश में युवा मोर्चा के द्वारा रक्तदान कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिले भर के कार्यकताओ ने ब्लड डायरेक्ट्री तैयार जन सेवा सदैव तैयार रहेंगे इस दौरान किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री पवन साहू, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य युवा मोर्चा राजीव शर्मा, दानवीर साहू, शशिकांत निषाद, अकबर तिगला, संजय साहू, मनीष साहू, एकांत पवार, अजेंद्र साहू, संदीप साहू, भूपत हटिले सहित अन्य मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page