नेहरू को याद कर सरकारी राशन दुकान के सेल्समैन व कर्मचारियों को बांटा गया सेनेटाइजर, फेस सील्ड मास्क

दल्लीराजहरा। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री, भारत रत्न पंडित जवाहरलाल नेहरू के 57वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दल्ली राजहरा में नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर के नेतृत्व में कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेहरू जी को नमन करते हुए श्रद्धासुमन अर्पित किया।
जिसके पश्चात नगर में संचालित सभी शासकीय उचित मूल्य की राशन दुकानों में कार्यरत सेल्समैन और तौलकों को सेनेटाइजर, फेस शील्ड और मास्क का वितरण किया गया।
नगर पालिका अध्यक्ष शीबू नायर ने कहा कि नेहरू जी आधुनिक भारत के स्वपनदृष्टा थे उन्होंने जनजागरण के माध्यम से लोगों में जागरूकता और आधुनिकता का संचार किया था। समाज के अंतिम पंक्ति के व्यक्ति का उत्थान और जनसेवा ही उनका मूल उद्देश्य रहा है। नेहरू जी द्वारा दिखाए पदचिन्हों पर चलते हुए कोरोना महामारी के कठिन दौर में शासकीय उचित मूल्य की दुकानों में कार्यरत सेल्समैन और तौलक,जिनके सेवाभाव के फलस्वरूप शासन ने उन्हें फ्रण्टलाइन वारियर्स की श्रेणी में रखा है,उनकी सुरक्षा के लिए सेनेटाइजर,फेस शील्ड और मास्क का वितरण किया गया है। शास उचित मूल्य की दुकान में कार्यरत कर्मचारियों ने कोरोना काल में निडर होकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी और कोरोना से लड़ाई में अपनी भूमिका निभाया है। नपा अध्यक्ष शीबू नायर सहित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका आभार व्यक्त करते हुए समाज के प्रति उनके योगदान को सराहा है।
कार्यक्रम का संचालन डौंडी लोहारा विधानसभा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हरीश साहू ने किया।


इस दौरान कोविड से सुरक्षा नियमो का पालन करते हुए सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय,युवा कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रशांत बोकड़े,एल्डरमैन प्रमोद तिवारी,के.व्ही. अब्राहम,जगदीश श्रीवास,पार्षद जनक निषाद,भूतपूर्व सैनिक संघ के जिलाध्यक्ष राजकुमार साहू,स्पोर्ट्स सेल के जिलाध्यक्ष विलियम भावरा,झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार,राम कुमार शर्मा,अजमेल सिंह रंधावा ,NSUI के विधानसभा अध्यक्ष भरत देवांगन,सेवादल के जिला कम्युनिकेशन कोऑर्डिनेटर सी चंद्रहास,शहर अध्यक्ष अशोक श्रीवास्तव,अल्पसंख्यक विभाग ल शहर अध्यक्ष मुमताज कुरैशी,चंदन ठाकुर सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

You cannot copy content of this page