DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दुर्ग से धमतरी बाइक से आये थे बकरा चुराने, चोरी करते मोहल्ले वासियों ने रंगे हांथ पकड़ पुलिस के किया हवाले….अजमेरी नस्ल का एक कीमती बकरा आरोपियों से बरामद…..

दादू सिन्हा,धमतरी। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत दो व्यक्ति बनिया पारा दीवान बाड़ा के पास से एक बकरा को उठाकर काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल में भाग रहे हैं, सूचना पर तत्काल कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर वार्डवासियों के सहयोग से बकरा चोरी करने वाले दोनों आरोपियों को पकड़ कर पूछताछ किये, आरोपियों ने अपना नाम मोहम्मद सफी उर्फ लल्लू उम्र 46 वर्ष एवं ओम प्रकाश वर्मा उर्फ मूलचंद उम्र 28 वर्ष दोनों निवासी रूआबांधा बस्ती आजाद चौक मस्जिद के पास दुर्ग जिला दुर्ग बताएं,जिनके कब्जे से एक अजमेरी नस्ल का लाल काला सफेद चितकबरा बकरा कीमती ₹45000/- एवं आरोपियों द्वारा घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 07 एडी 8792 कीमती ₹55000/- को जप्त कर धारा 379, 34 भादवि के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई। है, दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया है जिन्हें न्यायिक रिमांड हेतु आज न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है,

You cannot copy content of this page