DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

कांग्रेसियो ने मनाया झीरम श्रद्धांजलि दिवस

बालोद।छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा झीरम श्रद्धांजलि दिवस आयोजित की गई। जिसमे उपस्थित कांग्रेसजनों ने शहीद नेताओं को श्रद्धांजलि दिया एवं शहीद अलानुर भिंडसरा(राजनांदगांव)के पिता जनाब गफूर खान का सम्मान किया गया। साथ ही कोरोना महामारी में सेवा दे रहे फ्रंटलाइन वर्कर-मितानिन ब्लाक समन्वयक श्रीमती यशोदा ठाकुर,श्रीमती सरिता निषाद,पत्रकार उत्तम साहू, भानु साहू को आक्सीमीटर,भाप मशीन,थर्मामीटर देकर सम्मान किया गया। इस अवसर पर बालोद जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष भोजराज साहू,जोन अध्यक्ष मानसिंह देशलहरा, सलीम खान,अनिल कटहरे,तरुण साहू,के के राजू चंद्राकर, रवि राय, पार्षद मो सलीम,फैजबख़्स, सेक्टर प्रभारी रामसेवक निषाद,डॉ मानसिंह सार्वा,अभिषेक यादव,डुपेंद्र साहू,प्रवेश जैन,विकराल साहू एवं श्रीराम ठाकुर उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page