छग– यास चक्रवाती तूफान का असर प्रदेश में भी पड़ रहा है। इसके चलते प्रदेश में बड़ी मात्रा में नमी आ रही है। जिसके चलते मौसम में बदलाव हो रहा है। मौसम विभाग ने इस सिस्टम से अगले दो दिन हल्की बारिश की संभावना भी जताई है। रायपुर के मौसम वैज्ञानिक एची चंद्रा ने बताया कि दक्षिण बिहार के ऊपर एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा 3.1 किमी. की ऊंचाई तक स्थित है। वहीं यास चक्रवाती तूफान के असर से प्रदेश में नमी की स्थिति बनी हुई है। इससे प्रदेश सहित जिले के एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने व गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। हालांकि अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। इससे भीषण गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिलने की संभावना फिलहाल नहीं है। वहीं मंगलवार से हवा का रुख तेज होता जा रहा है
मौसम का हाल:यास चक्रवात के असर से आ रही नमी, तापमान स्थिर, बारिश की संभावना, हवा का रुख होने लगा तेज
