DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हमारे नायक ने सफलतापूर्वक पूर्ण किया एक साल,राजनांदगांव जिले से 25 टीचर्स, बच्चे और अधिकारी राज्य स्तर पर हमारे नायक के रूप में चयनित

जिले के 7 टीचर्स ब्लॉग राइटर के रूप में राज्य स्तर पर दे रहे है अपनी सेवाएं

छत्तीसगढ़ पोर्टल पर राजनांदगांव जिले का रहा है दबदबा

राजनांदगांव

कोरोना काल में जब स्कूल अनिश्चितकाल के लिए बंद हो गए तब स्कूल शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन ने बच्चों की सुरक्षित और नियमित पढ़ाई जारी रखने के उद्देश्य से पढ़ई तुंहर दुआर योजना की शुरुआत किया। इसी योजना के अंतर्गत शिक्षकों का हौसला बढ़ाने और नए नवाचार करने को प्रेरित करने के उद्देश्य से हमारे नायक कॉलम की शुरुआत की गई। ज्ञात हो कि हमारे नायक में प्रदेश स्तर पर बेहतरीन कार्य करने वाले शिक्षकों, बच्चों, अधिकारियों का स्कूल शिक्षा विभाग के आधिकारिक वेबसाइट में हमारे नायक के रूप में ब्लॉग प्रकाशित कर सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में राजनांदगांव जिले ने हमारे नायक में बहुत ही उम्दा प्रदर्शन किया है।
जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहरे जी ने बताया कि कोरोना काल के एक साल में अब तक राजनांदगांव जिले से 25 टीचर्स, बच्चे, शिक्षा सारथी और अधिकारी हमारे नायक के रूप में चयनित हो चुके है जो कि पूरे राज्य में एक कीर्तिमान है। इसी तरह जिले से मोहला एबीईओ राजेन्द्र कुमार देवांगन, मुचर से शेख अफ़ज़ल, मोहला से रमेश कुमार साहू, रेंगाकठेरा से सईद कुरैशी, मानपुर से रमेश सोरी, चिचोला से धनेश राम सिन्हा, राजनांदगांव ब्लॉक से डॉक्टर मोंसी वर्गीस राज्य स्तर पर ब्लॉग राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे है। हमारे नायक के एक साल पूर्ण होने पर हम देखते है कि राजनांदगांव जिले ने हमारे नायक में अपनी अलग पहचान बनाई है। 25 हमारे नायकों और 7 ब्लॉग राइटर्स ने राजनांदगांव जिले को प्रदेश स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है। हमारे नायक के सफलतापूर्वक एक साल पूर्ण होने पर समग्र शिक्षा के उपसंचालक एम. सुदीश, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रशांत पांडेय, हमारे नायक के प्रदेश संयोजक गौतम शर्मा, मोहला मानपुर विधायक और संसदीय सचिव छत्तीसगढ़ शासन इन्द्र शाह मंडावी, समाजसेवी संजय जैन, डीईओ हेतराम सोम, डीएमसी भूपेश साहू, जिला मीडिया प्रभारी सतीश ब्यौहरे, परस झाड़े, सभी 9 विकासखंड के शिक्षा अधिकारियों, शिक्षकों, जनप्रतिनिधियों ने बधाई देते हुए कामना किये है की राजनांदगांव जिला इसी तरह बेहतरीन प्रदर्शन करता रहेगा।

You cannot copy content of this page