टूल किट मामले में भाजपाइयों का हल्ला बोल- कहीं जमकर नारेबाजी तो कहीं रैली निकाल कर दी गिरफ्तारी, देखिये जिलेभर की तस्वीरें



वीडियो गुंडरदेही की

बालोद। बालोद जिले में टूलकिट के मामले ने तूल पकड़ लिया है। बालोद जिले में इसको लेकर सभी थाना क्षेत्र में जमकर प्रदर्शन हुआ।

गुंडरदेही

खास तौर से गुंडरदेही में माहौल गरमाया रहा। जहां पहले थाने के पास प्रदर्शन हुआ। फिर जमकर नारेबाजी के साथ रैली निकाली गई और तहसील कार्यालय पहुंचे। जहां गिरफ्तारी दी गई। फिर उन नेताओं को मुचलके पर रिहा किया गया। रिहाई के बाद नेताओं को फूल माला पहना कर भाजपा दफ्तर ले ले जाया गया। इस दौरान जिला भाजपा के महामंत्री प्रमोद जैन, पूर्व विधायक राजेंद्र राज , मंडल अध्यक्ष दुष्यंत सोनवानी, पूर्व कोषाध्यक्ष मोहन जैन, महामंत्री थान सिंह मंडावी ने गिरफ्तारी दी।

आंदोलन पर उतारू भाजपा, जिले के थाना चौकी में नेता जनप्रतिनिधि ने दर्ज कराई गिरफ्तारी

दल्लीराजहरा

टूलकिट (गुप्त दस्तावजे) विवाद पर भाजपा नेताओं के विरुद्ध दर्ज किए जा रहे मामले से भाजपा आंदोलन पर उतारू है। भाजपा नेताओं पर झूठे मुकदमे करने वाली कांग्रेस सरकार के ख़िलाफ़ सोमवार को धरना प्रदर्शन करते हुए भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ज़िला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ,पूर्व विधायक प्रीतम साहू, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री महामंत्री प्रमोद जैन सहित वरिष्ठ नेता व पदाधिकारियों ने जिले के अलग अलग थानों के सामने प्रदर्शन कर गिरफ्तारी दी। पुलिस ने धारा 151 के तहत गिरफ्तार कर निशर्त रिहा किया। देश के चर्चित टूलकिट मामले में भाजपा प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने इसे कांग्रेस की साजिश का हिस्सा करार दिया है।

डौंडीलोहारा

इस पूरे मामले में उनका आरोप है कि कांग्रेस ने अपने समर्थकों- कार्यकर्ताओं के जरिए कोरोना के नए म्यूटेंट को इंडियन स्टेन कहा जाए तथा कोरोना से हो रही मौतों एवं अस्पतालों को नाटकीय रूप से वैश्विक मीडिया के सामने प्रस्तुत किया जाए तथा इस आपदा को अवसर के रूप में फ़ायदा उठाते हुए देश की छवि को धूमिल करने की कोशिश किया जा रहा है। भाजपा जिलाध्यक्ष ने इस मामले को जनता तक ले जाने के लिए कोविड गाइडलाइन का पालन करते हुए तख्ती लिए धरना प्रदर्शन किया । वहीं जिलाध्यक्ष पवार का आरोप है कि, कांग्रेस हाईकमान के निर्देश पर वर्तमान भूपेश सरकार दमनकारी नीति अपना रही है। इंटरनेट मीडिया में ट्वीट करने पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉक्टर रमन सिंह के खिलाफ शिकायत की गई है वहीं जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा ने आपातकाल देखा है। कांग्रेस सरकार तब भी दमन की नीति अपनाती थी, आज भी अपना रही है, लेकिन कार्यकर्ता रुकने वाले नहीं हैं। हम देश विरोधी ताकतों के विरोध में खड़े रहेंगे।
पूर्व विधायक प्रीतम साहू ने कहा कि टूलकिट कांग्रेस की सोची समझी साजिश है। जो देश, केंद्र सरकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के नेताओं को बदनाम करने के लिए बनाई गई है। भाजपा इससे डरने वाली नहीं है। देश की जनता ने कांग्रेस को आइना दिखा दिया है। सत्ता से बाहर होने के बाद कांग्रेस के नेता बौखलाए हैं। यहां प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार बदले की कार्रवाई करना छोड़कर जनता की भलाई के लिए काम करें तो बेहतर होगा।
गिरफ्तारी देते भाजपा किसान मोर्चा महामंत्री ने कहा कि कांग्रेस की सरकार प्रदेश में अपने चरित्र के मुताबिक अलोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाते हुए दमनकारी नीतियों का सहारा ले रही है, किंतु इससे भाजपा का कार्यकर्ता विचलित होने वाला नहीं है यहां कांग्रेस बस एक बहाना खोजती है सीधे कोई मामला उनके पास नहीं है इसलिए इस तरह के आरोप लगाए जा रहे हैं दमनकारी नीति अपनाई जा रही है समय आएगा जनता जवाब देगी और यहां फिर से रमन सिंह सत्ता में आएंगे।
जिले के प्रत्येक थानों में अलग अलग नेता जनप्रतिनिधि कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया जिसमें ज़िला अल्पसंख्यक महामंत्री शाहिद खान, ज़िला मंत्री नरेश साहू शरद ठाकुर, जयेश ठाकुर, प्रदेश सदस्य आईटी सेल हरीश कटझरे उपाध्यक्ष नरेश यदु, ठाकुर राम चंद्राकर त्रिलोकी साहू, ज़िला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र चंद्राकर, मोंटी यादव युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष आदित्य पिपरे मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, दुष्यंत सोनवानी, प्रेम साहू, प्रनेश जैन, रूपेश सिन्हा, मनीष झा, गोविंद वाधवानी, टिनेश्वर बघेल, राजेंद्र राय, देवलाल ठाकुर, सहित अलग अलग थानों मे गिरफ्तारी देने कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बालोद

टूलकिट मामले में हर थाना में भाजपाइयों का प्रदर्शन, दी गई गिरफ्तारी

। कांग्रेस के टूल किट के मामले में भाजपाइयों ने जिले भर के थाना क्षेत्र में धरना दिया। इसके लिए पहले से लिस्ट जारी की गई थी कि कौन कहां धरने पर बैठेंगे। लिस्ट के मुताबिक अलग-अलग भाजपा नेताओं के नेतृत्व में सोमवार को जिले के सभी थाना क्षेत्र में धरना प्रदर्शन हुआ। इस क्रम में बालोद जिला मुख्यालय के प्रथम थाना में भाजपा के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस एवं भूपेश बघेल सरकार के विरुद्ध भाजपा का झंडा लेकर तथा भूपेश विरोधी तख्ती लेकर सोशल डिस्टेंसिंग तथा कोविड नियम का पालन करते हुए धरना प्रदर्शन किया। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता पवन साहू पूर्व प्रत्याशी संजारी बालोद विधानसभा, प्रेम साहू ग्रामीण भाजपा मण्डल भाजपा अध्यक्ष, शाहिद खान,प्रदेश महामंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा, शरद ठाकुर,जिला मंत्री, संतोष कौशिक शहर भाजपा महामंत्री के साथ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इस धरना प्रदर्शन पर वरिष्ठ भाजपा नेता पवन साहू ने कहा कि कांग्रेस के टूल-किट उजागर होने के बाद बौखलाहट में आकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सत्ता का दुरुपयोग कर लोकतंत्र की हत्या करती हुई भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह सहित भाजपा नेताओं पर एफ आई आर दर्ज करवाया है लेकिन इसकी छवि को धूमिल करने की कांग्रेसी साजिश का हम सभी भाजपा कार्यकर्ता हर स्तर पर जवाब देने को तैयार हैं।मण्डल अध्यक्ष प्रेम साहू ने कहा कि कांग्रेसियों द्वारा विश्व भर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं भारत देश की छवि को षडयंत्र पूर्वक खराब करने की कोशिश की गई है। जिसका हम भाजपा कार्यकर्तागण कांग्रेस एवं उनके सीएम भूपेश बघेल का विरोध करते हैं तथा एक स्वर से बोलते हैं “भूपेश हमें भी करो गिरफ्तार” । संतोष कौशिक ने कहा कि हम सब भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के द्वारा देश विरोधी कांग्रेसी दस्तावेज टूल किट के संदर्भ में दिए गए ट्वीट का पूर्ण समर्थन करते हैं और कांग्रेस के ऊपर विश्व भर में देश की छवि खराब करने के षड्यंत्र का पुरजोर विरोध करते हैं । कांग्रेस को अगर हम भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ भी एफ आई आर दर्ज कराना है तो करें, भाजपा का हर कार्यकर्ता कांग्रेस और उनके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का विरोध करते हुए एक स्वर में बोलते हैं की भूपेश हमें भी करो गिरफ्तार । इस गिरफ्तारी के समय भाजपा के प्रमुख बिरेन्द्र साहू दानेश्वर मिश्रा रिंकू शर्मा एकांत पवार भूपेन्द्र चंद्राकर विनोद गिरि गोस्वामी संदिप साहू मौजूद रहे। धरना प्रदर्शन प्रदेश भाजपा संगठन के निर्देश पर किया गया।

रनचिराई में हुई जमकर नारेबाजी

रनचिराई

प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के निर्देशानुसार जिला भारतीय जनता पार्टी के अनुशंसा पर रनचिराई थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता गण वीरेंद्र साहू पूर्व विधायक ,लेखराम साहू पूर्व जिलाध्यक्ष ,पुष्पेंद्र चन्द्राकर ज़िला पंचायत सदस्य ठाकुर राम चन्द्राकर ,के.के. साहू वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता ,आई टी सेल प्रमुख, मेघनाथ कुम्भकार ,त्र्योदय मुकेश भाजपा युवा नेता ,प्रोटोकॉल के तहत थाना गुंडरदेही में धरना प्रदर्शन किए और भारी उत्साह के साथ रनचिराई भाजपा कार्यकर्ता के घर में आरती उतारकर ,माला पहनाकर के स्वागत किया और रनचिराई के गली से होते हुए थाना में आकर कार्यकर्ताओं ने उन्हें थाना रनचिराई में धरना प्रदर्शन में बैठाया और बहुत उत्साह देखा गया और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के साथ में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता ने भारी उत्साह के साथ नारा लगाया। भूपेश बघेल मुर्दाबाद, भूपेश बघेल की गुंडागर्दी नहीं चलेगी, टूल किट के दलालों को, जूता मारो ,,,, ऐसे नारे लगाते हुए भाजपा के सभी कार्यकर्ता और नेताओं ने धरना प्रदर्शन किया ।

गुरुर में प्रदेश मंत्री राकेश यादव ने किया नेतृत्व

गुरुर

इसी तरह गुरुर में आयोजित धरने में प्रमुख रूप से भाजपा के प्रदेश मंत्री राकेश यादव, मंडल अध्यक्ष कौशल साहू, पूर्व उपाध्यक्ष नंदकिशोर शर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष जिला भाजपा यादव राम साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष ईशा प्रकाश साहू, दुर्गानंद साहू, महामंत्री भुवनलाल साहू, नेता प्रतिपक्ष नगर पंचायत चिंता राम साहू, अनिल साहू, पूर्व मंडल अध्यक्ष बालोद सुरेंद्र देशमुख, पन्नालाल साहू, जनपद सदस्य विजय गंजीर पार्षद अनुसुइया ध्रुव जितेशवरी निषाद गंगाराम उइके मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page