DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

और कराओ शादी पर भोज- तहसीलदार की टीम पहुंची उरेटा, भाग खड़े हुए लोग,41 सपड़ाये, ₹20500 का जुर्माना

टीम पहुंचने के बाद लोग भागने लगे

डौंडीलोहारा/बालोद। डौंडीलोहारा की राजस्व विभाग की टीम लगातार शादियों पर नजर रखी हुई है और नियम विरुद्ध भीड़ इकट्ठा करने वालों पर कार्यवाही कर रही है। अब नया मामला ग्राम उरेटा में सामने आया है। जहां एक परिवार में शादी के बाद ग्रामीणों को भोजन करवाया जा रहा था। गली में आयोजक के घर के सामने भीड़ इकट्ठा थी। जैसे ही तहसीलदार रामरतन दुबे व उनकी टीम इस गांव में पहुंची, भोजन कर रहे लोग उठ कर भागने लगे। मौके पर 41 लोग सपड़ाये। जिस पर प्रति व्यक्ति ₹500 के हिसाब से शादी के आयोजक परिवार के मुखिया से ₹20500 का जुर्माना वसूला गया। ज्ञात हो कि जिला प्रशासन ने शादी और शोक में तक 10 लोगों की उपस्थिति की अनुमति दी है। शादी के लिए अनुमति भी जरूरी है। पर लोग हैं की अनुमति की आड़ में भीड़ भी ईकट्ठा कर रहे हैं। ग्रामीणों की भीड़ जुटाकर उन्हें भोजन भी कराया जा रहा है। ग्राम उरेटा थनवार पिता चिंताराम द्वारा विवाह पश्चात लोगों को भोज कराया जा रहा था। बिना अनुमति के भोज कराए जाने उपस्थित 41 लोगों का ₹500 प्रति व्यक्ति के हिसाब से ₹20500 चलानी कार्रवाई की गई।
इस दौरान टीम में तहसीलदार राम रतन दुबे सहित नायब तहसीलदार राजश्री पांडे, पटवारी सुनील टाडे एवं नागेश्वर पटेल साथ ही 2 पुलिस कांस्टेबल मौजूद रहे।

You cannot copy content of this page