DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

हौसला अफजाई-भाजपा किसान मोर्चा ने गुरुर में किया सफाई कर्मियों का सम्मान

गुरुर।
भारतीय जनता पार्टी गुरुर मंडल किसान मोर्चा के द्वारा संगठन सेवक के माध्यम से नगर के 50 सफाई कर्मी व कोरोना वारियर्स का सम्मान श्री फल व गमछा भेट कर किया गया। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता नंदकिशोर शर्मा ने कहा आज की इस महामारी समय में आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए नगर को स्वच्छ रखने का कार्य कर रहे है जो कि सराहनीय है । मंडल अध्यक्ष भाजपा कौशल साहू ने कहा कि आज ये सम्मान संपूर्ण मानव समाज का सम्मान है हम आपके निष्ठा सेवा भाव को प्रणाम करते हैं। जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा तोमन साहू ने कहा कि वास्तव में इस कोरोना काल में आपके द्वारा जो कार्य किया जा रहा है वह उत्तम व सराहनीय है। आप सभी अपने प्राणों की बाजी लगाकर नगर की साफ सफाई में लगे हैं। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा की तरफ से आपको मैं सादर प्रणाम करता हूं और आप लोग इसी निरंतर अपने सेवा कार्य में लगे रहे।


मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा पन्ना साहू ने कहा कि यह छोटा सा सम्मान समारोह हम सफाई कर्मियों व कोरोना वारियर्स के उत्साहवर्धन व संवर्धन के लिए कर रहे हैं। निश्चित है उनसे प्रेरणा लेकर समाज के अन्य वर्ग भी इस प्रकार के कार्य करे ।
सम्मान समारोह को वरिष्ठ भाजपा नेता ईशा प्रकाश साहू जिला उपाध्यक्ष किसान मोर्चा लीलाराम सोनबेर ने भी संबोधित किया। सम्मान समारोह में मुख्य रूप से जिला कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा रोमन सोनकर जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा अनिल साहू, शहर मंडल अध्यक्ष किसान मोर्चा शशि साहू, अनसूर्य धुर्वे, चिंता राम साहू, गिरीश साहू, पार्थ साहू, सेवंथ नेताम, अनुभव चंद्राकार के साथ-साथ गुरुर भाजपा मंडल व किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

You cannot copy content of this page