DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ब्रेकिंग-दोस्त की शादी में मिले थे, प्रेम जाल में फंसा कर नाबालिग लड़की को भगाया, गुंडरदेही पुलिस ने गिरफ्तार कर आशिकी का भूत उतारा

बालोद/ गुंडरदेही। गुंडरदेही पुलिस ने एक नाबालिग लड़की को भगाने फिर उसके साथ संबंध बनाने के मामले में दुर्ग बोरसी के एक आरोपी वेदप्रकाश साहू उम्र 22 वर्ष को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा है। जानकारी के मुताबिक गुंडरदेही थाना क्षेत्र के एक गांव से कुछ दिन पहले एक नाबालिग छात्रा गायब हुई थी। जो घर से अपनी सहेली के साथ स्कूल जाने के लिए निकली थी। जो फिर वापस नहीं लौटी थी। पुलिस छानबीन कर रही थी। छात्रा के घर पर रखे मोबाइल में आखरी बार जिस नंबर से कॉल हुआ था वह संदिग्ध था। उसी नंबर को साइबर सेल के जरिए ट्रेस करते हुए पुलिस छात्रा के लोकेशन तक पहुंची। जो बोरसी में उक्त आरोपी युवक के कब्जे से बरामद हुई। बताया जाता है कि आरोपी व छात्रा दोनों ग्राम कचांदुर में एक शादी में मिले थे। दोनों अपने अपने दोस्त की शादी में आए हुए थे। जहां दोनों के बीच पहचान हुई। आरोपी ने उसे प्यार फिर शादी का झांसा दिया। एक दूसरे का मोबाइल नंबर लेकर दोनों ने बातचीत शुरू की और फिर मौका पाकर छात्रा को भगा लिया। छात्रा नाबालिग थी इसलिए पहले पुलिस ने गुमशुदगी के साथ अपहरण का केस दर्ज किया। बाद में उसकी बरामदगी के बाद आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का भी मामला दर्ज हुआ।

इधर अर्जुनी में जुआरी गिरफ्तार

गिरफ्तार जुआरी

ग्राम अर्जुनी में ग्राम वासियों से लगातार जुआ खेलने की शिकायत पर आज अर्जुनी गौठान के पास गुंडरदेही पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गई ।कुछ जुआरिया भाग गए , कुल 3 आरोपियों के कब्जे से 1400 रुपये नगदी रकम 52 पत्ति ताश जप्त कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।।

आरोपियों का नाम
1 योगेश्वर साहू पिता लखनलाल साहू उम्र 23 वर्ष साकिन अर्जुनी थाना गुंडरदेही
2 वेद प्रकाश साहू पिता मूल दास साहू उम्र 26 वर्ष साकिन आबादी पारा अर्जुनी थाना गुंडरदेही
3 खम्मन साहू पिता गैंद लाल साहू उम्र 58 वर्ष साकिन अर्जुनी थाना गुंडरदेही
जब्ती-नगदी रकम 1400रूपये एवं 52पप्ती ताश

You cannot copy content of this page