भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने टाउनहाल में लगाया वैक्सीन लगाने वालों के लिए हेल्पडेस्क, की ये मदद



बालोद -भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देशानुसार जिला मुख्यालय टाउनहाल बालोद में टीकाकरण के कार्यक्रम में आम लोगों के सहयोग के लिए हेल्प डेस्क लगाया गया।


इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष कृष्णकांत पवार ने कहा कि सेवा ही संगठन के माध्यम से आज हम सब जिला किसान मोर्चा के नेतृत्व में वैक्सीनेशन सेंटर टाउन हॉल में हेल्प डेस्क लगाकर वैक्सीनेशन लगाने वाले को सहायता कर उनकी सुविधाओं का ख्याल रखते हुए आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध करा रहे हैं।

प्रदेश मंत्री किसान मोर्चा पवन साहू ने कहा कि वैक्सीनेशन टीका लगवाना हम सब के लिए अनिवार्य है। यह सभी वर्गों के लिए फायदेमंद और कोरोना वायरस जैसे भयानक बीमारी की रोकथाम के लिए सहायक है। सभी गलतफहमियां को दूर कर हम सभी को टीका लगवाना चाहिए। इसी उद्देश्य को लेकर हम सब यहां इकट्ठा होकर जागरूकता अभियान चला रहे हैं। किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष तोमन साहू ने कहा कि जिला किसान मोर्चा द्वारा वैक्सीनेशन सेंटर टाउन हॉल बालोद में वैक्सीनेशन के लाभार्थियों को सहायता पहुंचाने के उद्देश्य से हेल्प डेस्क लगाया गया है। जिसमें वैक्सीनेशन के लाभार्थियों हेतु पेयजल फल बिस्कुट मास्क सैनिटाइजर की व्यवस्था कराई गई है। यह हेल्प डेस्क जिले के प्रत्येक विकासखंड में किसान मोर्चा द्वारा लगाई जाएगी। इसी क्रम में कल बालोद के वैक्सीनेशन सेंटर महादेव भवन में हेल्प डेस्क लगाया जाएगा। इस अवसर पर किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य मोनू चौधरी, शहर अध्यक्ष सुरेश निर्मलकर, जिला महामंत्री किसान मोर्चा मनोहर सिन्हा, किसान मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष रोमन सोनकर, किसान मोर्चा शहर बालोद के अध्यक्ष शशिकांत साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य अश्वन बारले कमल पंप लिया, संदीप साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता भोलाराम साहू, पूर्व जनपद अध्यक्ष दयानंद साहू, राजीव शर्मा, गिरजेश पार्थ साहू, अनिल साहू जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा बालोद
आदि कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे। टीकाकरण में आए हुए लाभार्थियों द्वारा सहयोग फल फ्रूट पानी बिस्किट शीतल पेय हेतु किसान मोर्चा का आभार व्यक्त किया गया।

You cannot copy content of this page