डौंडीलोहारा। तहसीलदार राम रतन दुबे व उनकी टीम ने ग्राम माटरी में पुनीत राम पिता भारत के घर विवाह कार्यक्रम में अनुमति से ज्यादा लोगों की मौजूदगी पर 20 हजार रुपये जुर्माना वसूला। देर रात टीम ने दबिश देकर यह कार्रवाई की। बताया जाता है कि 10 लोगों की अनुमति थी पर मौके में 50 लोग वह बिना मास्क के उपस्थित मिले। अनुमति से 40 व्यक्ति अधिक होने के कारण प्रति व्यक्ति ₹500 के हिसाब से ₹20000 की चलानी कार्यवाही की गई।
बड़ी खबर- शादी में 10 के बजाय मिलें 50 लोग, लोहारा तहसीलदार ने लगाया 20 हजार जुर्माना
