DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

राजीव के पुण्यतिथि को कांग्रेसी मनाएंगे आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में

गुंडरदेही। ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही के द्वारा 21 मई को भारत रत्न स्व राजीव गांधी के 30 वीं पुण्यतिथि को ब्लाक कार्यालय,पायल प्लाजा बस स्टैंड गुंडरदेही में प्रातः 10 बजे आतंकवाद विरोध दिवस के रूप में राज्य सरकार द्वारा जारी कोरोना गाइडलाइन के अनुसार आयोजित की गई है। तत्पश्चात छ ग शासन के संसदीय सचिव एवं गुंडरदेही के विधायक कुंवरसिंह निषाद के द्वारा नगर पंचायत गुंडरदेही के क्षेत्रान्तर्गत समस्त कांग्रेस पार्षद,एल्डरमैन व नगर अध्यक्ष रवि राय के साथ कोरोना वारियर्स एवं जरूरतमंदों को भाप मशीन,सेनेटाइजर,मास्क,साबुन एवं सूखा राशन का वितरण किया जायेगा।भोजराज साहू
अध्यक्ष, ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही ने बताया
जोनवार भी उक्त कार्यक्रम निम्नानुसार प्रभारियों के द्वारा सम्पन्न किया जाएगा-
ओटेबन्द जोन- ग्राम डौकीडीह-जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा,श्री मानसिंह देशलहरा,श्री रामस्वरुप साहू,श्री तामेश्वर देशमुख,
भाठागांव आर जोन-ग्राम रनचिरई एवं हरणसिंघी-श्री संजय साहू,श्री सलीम खान,श्री युगांत चंद्राकर, श्री तरुण पारकर
सिकोसा जोन-ग्राम-हल्दी,पसौद,माहुद-डॉ श्री नारायण साहू,श्री नुरूल्ला खान,श्री अनिल कटहरे,श्री डोमन देशमुख
कलंगपुर जोन-ग्राम बरबसपुर-जनपद अध्यक्ष श्रीमती सुचित्रा साहू,श्री कमलेश चंद्राकर,श्री तरुण साहू,डॉ श्री मानसिंह सार्वा

You cannot copy content of this page