DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अजब गजब -चोरों ने मुक्तिधाम को भी नहीं छोड़ा, ले गये कुल्हाड़ी, गैती, सब्बल सहित कई सामान

बालोद – अब तक आपने दूकान, मकान, निवास में चोरी की बाते सुनी होगी लेकिन बालोद में अब मुक्तिधाम तक में चोरी होने लगी है. बालोद पुलिस अज्ञात चोर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच में जुटी है. चोरी बालोद के पांडेपारा व रामघाट के मुक्तिधाम में हुई है. चौकीदार सुखित राम साहू निवासी संजय नगर बालोद ने बताया नगर पालिका बालोद के क्षेत्र में स्थित पाण्डेपारा के मुक्तिधाम में चौकीदारी का काम करता हूं । मैं दिनांक 17.05.2021 की सुबह 08.30 बजे मुक्तिधाम स्थल में पहुंचा तो देखा कि सामान रखने वाला कमरा का दरवाजा का ताला टुटा हुआ था और उसमे रखे 01 नग टुल्लू पम्प 01 HP का पुराना इस्तेमाली, 01 नग लोहा का सीढ़िया, 01 नग सब्बल, 08 नग पुराना पाईप 05 फीट लम्बाई एवं 02 इंच मोटा सभी कीमती करीबन 10,000/- रूपये का अज्ञात चोर द्वारा दिनांक 16.05.2021 की रात्रि में चोरी कर ले गया है । तथा बगल में स्थित रामघाट मुक्तिधाम में भी स्थित सामान रखने के कमरा से अज्ञात चोर द्वारा ताला तोड़कर वहां रखे सामान 02 नग 01 HP का टुल्लू पम्प पुराना इस्तेमाली, करीबन 30 नग डी. ज्वाइंट रिंग (12 इंच, 10 इंच, 8 इंच, 6 इंच गोलाई का ), 01 नग लोहे का घन, 01 नग कुल्हाड़ी, 01 नग गैती, 01 नग सब्बल, 04 नग लम्बा छीनी, 02 नग नेरकांस का थाली, 02 नग फुलकांस का लोटा, 04 नग पुराना लोहा का छोटा गेट कुल कीमती करीबन 15,000/- रूपये एवं लकड़ी बिक्री का रकम 2000/- रूपये नगद, चोरी कर ले गया है दोनो मुक्तिधाम से जुमला कीमती 27,000/- रूपये सामान एवं नगदी चोरी हुआ है ।

You cannot copy content of this page