DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

महासमुंद में हुए भ्रष्टाचार के मामले में शहर से लेकर गांव तक महिला मोर्चा भाजपा ने दिया धरना, देखिये तस्वीरें

राज्य की बेटियों के हक के पैसे को खाने वाली भूपेश सरकार और उनके भ्रष्ट अधिकारियों के कारनामे की कठोर निंदा करती है= भाजपा शहर महिला मोर्चा बालोद

बालोद – महासमुंद में हुए महिला बाल विकास विभाग में गडबडी के मामले में गुरुवार को भी भाजपा महिला मोर्चा द्वारा जिले भर में अध्यक्ष दीपा साहू के नेतृत्व में धरना दिया गया.सभी महिला पदाधिकारियों ने अपने घर के सामने तख्ती लेकर प्रदर्शन किया. भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा साहू ने धरना विषय के बारे में कहा यह धरना इसलिए किया गया क्योंकि महासमुंद में जो महिला एवं बाल विकास विभाग के एक अधिकारी ने वहां के महिला एवं बाल विकास में हुए महिला गरीब बेटियों के लिए जो मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में जो सामान वितरित किया वह निम्न स्तर का था साथ साथ ही तीस लाख रुपए का घोटाला हुआ है इसमें मुख्य रूप से श्रीमती अनिला भेड़िया महिला एवं बाल विकास की जो मंत्री हैं. उनकी संलिप्तता स्पष्ट दिखती है. यदि महिला मंत्री को यदि इसकी जानकारी थी और वह महिला की हितैषी होती गरीब महिलाओं को यदि उनको चिंता होती तो भ्रष्टाचार को बढ़ावा नहीं देती, इसी घटना को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने प्रदेश से लेकर जिले से लेकर मंडल और मंडल से लेकर बूथ स्तर तक ज्ञापन सौंपने के साथ-साथ आज एक दिवसीय धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम किया है और यदि अभी भी यदि महिला मंत्री को बर्खास्त नहीं किया जाता, और भ्रष्टाचार को बंद नहीं किया जाता, तो भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा उग्र आंदोलन करेगी.

ग्रामीण महिला मोर्चा

शहर व ग्रामीण महिला मोर्चा बालोद ने दिया धरना

महिला मोर्चा की प्रदेश नेत्री श्रीमती प्रतिभा चौधरी व पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष लीला शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ की इतिहास में कोई सबसे भ्रष्ट सरकार है तो वह भूपेश बघेल की सरकार भ्रष्ट अधिकारियों को संरक्षण देना इनका कर्तव्य हो गया है महासमुंद की घटना इस सरकार की चाल चरित्र को बताती है

महिला नेत्री हितेश्वरी कौशिक व पूर्व पार्षद अंबिका यादव ने कहा कि महासमुंद महिला बाल विकास अधिकारी के आरोप बिल्कुल सत्य है जिस अधिकारी पर आरोप लगा हैं उसे तत्काल प्रभाव पर निलंबित करना चाहिए और साथ ही साथ महिला बाल विकास मंत्री को भी अपने पद से नैतिकता के आधार पर इस्तीफा दे देना चाहिए महासमुंद घटना की भाजपा शहर मंडल व महिला मोर्चा कड़े शब्दों में निंदा करता है

आज के धरना प्रदर्शन में शहर महिला मोर्चा की प्रतिभा चौधरी,लीला शर्मा,अंबिका यादव,सुनीता मनहर,सरोजिनी साहू ,प्राची लालवानी,नीतू सोनवानी,हितेशवरी कौशिक, डॉ मोना टुवानी,पूर्णिमा यादव,भगवती साहू,पूजा साहू,कल्याणी कौशिक,वनिता मरकाम,गुनिता साहू,भागा बाई यादव,प्रियंका श्रीवास,कुंती सोनवानी, याकेश्वरी देशमुख,रानी सोनवानी,रेखा यादव,सुनीता यादव,कमला यादव,राधा यादव, रानू सतनामी, अनसुइया लहरे,निर्मला यादव,चंद्रप्रभा गुप्ता,भान यादव,मंजू कौशिक,यशोदा राव,निर्मला यादव आदि कार्यकर्ताओं ने धरना दिया

You cannot copy content of this page