DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

दशहरा तालाब की दशा सुधारने नपा ने ली सुध

बालोद। गुरुवार से बहुप्रतीक्षित दशहरा तालाब की सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। ज्ञात हो कि पिछले दिनों नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने विभिन्न तालाबों का दौरा कर अधिकारियों को इस संबंध में कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए थे। जिसका परिणाम देखने को मिल रहा है कि गुरुवार को सफाई का कार्य प्रारंभ कर दिया गया। इस दौरान वार्ड पार्षद कमलेश सोनी व नगर पालिका के अधिकारी कर्मचारी गण मौजूद रहे इस संबंध में नगर पालिका अध्यक्ष ने कहा कि वार्ड वासियों सहित नयापारा के लोगों की लगातार मांग थी कि इस तालाब की सफाई कर इसका जीर्णोद्धार का कार्य किया जाना चाहिए। इसलिए स्थानीय पार्षद व नगर पालिका अधिकारियों के साथ कार्य योजना बनाकर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।

वार्ड पार्षद कमलेश सोनी ने बताया कि बहुत समय से हमारा प्रयास था जो अब मूर्त रूप ले रहा है। वार्ड वासी इस कार्य से प्रसन्न हैं।

You cannot copy content of this page