रेंगाकठेरा के पास अवैध शराब परिवहन करने की सूचना पर गुण्डरदेही पुलिस ने मारी रेड, आरोपी के कब्जे से 8.88 बल्क लीटर अवैध शराब की गई जप्त



34(2) आबकारी एक्ट के तहत् की गई कार्यवाही, भेजा गया जेल

बालोद। गुंडरदेही पुलिस ने आबकारी एक्ट के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।
मामले का विवरण इस प्रकार है, कि 19 मई को मुखबीर से सूचना मिला कि चंदनबिरही रोड तरफ से रेंगाकठेरा निवासी ओमल धनकर पिता माधो राम धनकर उम्र 27 वर्ष का अपने मोटर सायकल में अवैध रूप से शराब ले जा रहा है। प्रधान आरक्षक रामप्रसाद गजभिये ,आरक्षक प्रवीण सोनी व सैनिक श्यामलाल महिपाल के द्वारा एफसीआई गोदाम रेंगाकठेरा के पास जाकर घेराबंदी किया गया। आरोपी के मोटर सायकल स्पेलेण्डर प्लस क्रमांक सीजी 07 एडी 5183 को रोककर तलाशी लिया तो मोटर सायकल की पेट्रोल टंकी ऊपर रखा एक सफेद पीला रंग की प्लास्टिक बोरी में रखा 16 पौवा ,08 अध्धी, 04 बोतल देशी प्लेन शराब जुमला 8.88 बल्क लीटर , कीमती 3200 रूपये रखा मिला। आरोपी के पास शराब परिवहन करने का लायसेंस नही होने से आरोपी को धारा 34(2) में आबकारी अधिनियम में गिरफ्तार किया गया । एक व्यक्ति विधि से संघर्षरत् बालक होने के कारण जे जे एक्ट के प्रावधानों के तहत कार्यवाही की जा रही है।
पकड़े गए आरोपी का नाम आरोपी कोमल धनकर पिता माधो राम धनकर उम्र 27 वर्ष साकिन रेंगाकठेरा थाना गुण्डरदेही जिला बालोद छ0ग है।

You cannot copy content of this page