DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

भारतीय जीवन बीमा कार्यालय एवं जनरल बीमा कार्यालय संचालन की मिली अनुमति

बालोद : भारतीय जीवन बीमा निगम के मुख्य जीवन बीमा सलाहकार अजीत साहू ने बालोद जिले के कलेक्टर जन्मेजय महोबे को भारतीय जीवन बीमा कार्यालय एवं जनरल बीमा कार्यालय संचालन की अनुमति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। उक्ताशय की जानकारी देते हुए श्री अजीत साहू ने बताया कि बालोद जिले में विगत 1 माह से लॉक डाउन था जिसके चलते सभी भारतीय जीवन बीमा निगम व सभी जनरल इन्श्योरेंस के कार्यालय पूर्णतः बंद थे जिस कारण से किस्तों का भुगतान समय पर नही हो रहा था, जिसके फलस्वरूप हजारों पॉलिसी लेप्स हो रही थी, कोविड नियमो के अंतर्गत कार्यालय चालू करने निगम के मुख्य जीवन बीमा सलाहकार व राष्ट्पति पुरस्कार प्राप्त अजीत साहू ने कलेक्टर को लिखा पत्र था । जिससे कि जीवन बीमा सुरक्षा का लाभ कोरोना वॉरियर्स व आम जनता मिले, क्योकि वर्तमान में सैकड़ो लोगो की जान कोरोना महामारी से जा रही है, क्योकि जीवन बीमा, दुर्घटना बीमा, मोटर बीमा, हेल्थ बीमा की सबसे ज्यादा जरूरत अभी वर्तमान में है, अर्थात कोरोना जैसी महामारी में है। ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में 98% से ज्यादा बीमाधारक क़िस्त का भुगतान ऑफलाइन माध्यम से करते है। इसलिये कलेक्टर से बीमा कार्यालयों के संचालन के लिए आग्रह का पत्र लिखा था ।

You cannot copy content of this page