DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

अनशन पर बैठे अधिकारी का ध्यान रखें सरकार

बालोद - पिछले कुछ दिनों से महासमुंद में चली आ रही घटना क्रम में अच्छे एवं कर्तव्यनिष्ठ अधिकारी के द्वारा-- भ्रष्ट अधिकारी एवं राज्य सरकार के खिलाफ कर रहे धरना प्रदर्शन को मजबूती प्रदान करते हुए ग्रामीण भाजपा मंडल बालोद महिला मोर्चा की टीम ने एसडीएम को कलेक्टर के नाम से ज्ञापन दिया और साथ ही इस आवेदन में उच्च अधिकारी जो धरने पर बैठी है उसे सुरक्षा प्रदान किया जाए एवं जो भ्रष्ट अधिकारी है उसे कड़ी से कड़ी सजा देने की मांग की ।साथ कांग्रेस की सरकार आते ही भ्रष्ट अधिकारी को बोलबाला चलने लगा है और अच्छे अधिकारियों को कहीं ना कहीं नीचे गिरा करके उसे दबाने का प्रयास किया जा रहा है उसे विपक्ष की भाजपा नहीं सहेगी और पुरजोर विरोध करेगी. इसी के क्रम में आज ही एसडीएम को ज्ञापन देने गए थे जिसमें महिला मोर्चा के मंडल अध्यक्ष पूनम साहू जनपद सदस्य ,श्रीमती सत्या गावरे पूर्व जनपद सदस्य बालोद श्रीमती महेश्वरी ठाकुर मंत्री ग्रामीण भाजपा मंडल बालोद सहित मंडल अध्यक्ष प्रेम साहू एवं महामंत्री दानेश्वर मिश्रा उपस्थित हुए।

You cannot copy content of this page