नेक कदम – दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रीय समाज के एंबुलेंस का हुआ शुभारंभ, बालोद व दुर्ग जिले के लोगों को इस तरह मिलेगी सुविधा



बालोद – बुधवार को दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रीय समाज के एंबुलेंस का शुभारंभ सी. एम. ओ. जिला मुख्य चिकित्सा अधिकारी बालोद के कर कमलो से कूर्मि भवन बालोद में किया गया । कार्यक्रम मे मुख्य रूप से दिल्लीवार केन्द्रीय नवनिर्वाचित महिला अध्यक्ष प्रीति देशमुख, केन्द्रीय युवा अध्यक्ष सुरेंद्र देशमुख, नवनिर्वाचित केन्द्रीय युवा अध्यक्ष योगेश्वर देशमुख, बालोद नगर इकाई अध्यक्ष तेजराम देशमुख, बालोद नगर इकाई नव निर्वाचित अध्यक्ष वाई. के. देशमुख, बालोद नगर इकाई उपाध्यक्ष ललित हरदेल, कार्यकारणी सदस्य नगर इकाई बालोद पुरूषोत्तम देशमुख एवं षडेन्द्र देशमुख, भारती देशमुख, प्रदीप देशमुख कोठिया, मनीष देशमुख युवा अध्यक्ष नगर इकाई बालोद, दानेश्वर देशमुख युवा अध्यक्ष भिलाई नगर, ढालेश दिल्लीवार केन्द्रीय युवा कोषाध्यक्ष, डुमेश अमृत के उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।
यह एंबुलेंस बालोद और दुर्ग जिला के लिए उपलब्ध रहेगा। गाड़ी चंदखुरी दुर्ग व कूर्मि भवन बालोद से संचालित किया जाएगा। इस पुनीत कार्य के लिए दिल्लीवार कूर्मि क्षत्रिय समाज के सभी सामाजिक लोगो के द्वारा दान स्वरूप सहयोग प्राप्त हुआ है । व अनवरत ऐसा ही सहयोग मिलता रहे ताकी इस कार्य को वृहद रूप से क्रियान्वित किया जा सके ।

एंबुलेंस के लिए ओमनी वेन गाड़ी प्रदीप देशमुख कोठिया ने दिल्लीवार कूर्मि सेवा मंडल छत्तीसगढ़ को एंबुलेंस संचालन के लिए दान किया है । दिल्लीवार कूर्मि सेवा मंडल छत्तीसगढ़ सभी सामाजिक दानदाताओ का व सामाजिक लोगो का सदैव ऋणी रहेगा । हमारा उद्देश्य है कि दुर्ग व बालोद के दिल्लीवार कुर्मि समाज के एक एक परिवार व सदस्यों को सेवा प्राप्त हो सके । व सभी समाज के लोगो को सेवा का अवसर प्राप्त हो सके । जिसके लिए सम्पर्क नम्बर 8109764102 व 8109964102 पर फोन कर एमरजेंसी सेवा प्राप्त किया जा सकता है । इसके अलावा दुर्ग वाले दानेश्वर देशमुख 8109599910 और बालोद वाले रंजीत देशमुख 9111335604 पर सम्पर्क कर सेवा प्राप्त किया जा सकेगा।

You cannot copy content of this page