DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

ये तो हाल है – धूप में बैठा कर लिया जा रहा कोरोना जांच के लिए सैंपल, देखिए डौंडी की ये तस्वीर और वीडियो

बालोद/डौंडी। डौंडी के अस्पताल में कोरोना जांच करवाने आने वाले लोगों को बहुत ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। जहां जांच तक के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं है। स्थिति यह है कि लोगों को खुले में धूप में बैठा कर तपती फर्श पर कोरोना जांच करवाना पड़ रहा है। परेशान कुछ ग्रामीणों ने इस समस्या की एक वीडियो और फोटो भी सोशल मीडिया में जारी की है। जिसे हमने जिला प्रशासन तक भी पहुंचाया है। ताकि इस समस्या का हल निकाला जाए। देखे वह वीडियो कैसे हो रहा है यहां धूप में कोरोना जांच।

You cannot copy content of this page