DAILY BALOD NEWS

EDITOR IN CHIEF – DEEPAK YADAV.9755235270

Advertisement

प्रदर्शन :- कांग्रेस पदाधिकारियों ने अपने घर के सामने धरना दिया, मामला :- खाद की कीमतों में वृद्धि का

केंद्र सरकार के डीएपी खाद के दाम में वृद्धि करना किसान विरोधी कदम : चंद्रप्रभा सुधाकर

बालोद। केंद्र सरकार द्वारा खाद के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि करने की कड़ी निंदा करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार किसान विरोधी सरकार है, संकट काल में भी आपदा को अवसर में बदलना भाजपा सरकार को अच्छी तरह से आता है। किसानी का दिन शुरू होने वाला है और ऐसे समय में खाद के दामों में 650₹ की वृद्धि करना किसानों के साथ धोखा है। 2020 – 21में खाद के दामों में वृद्धि इस तरीके से हुई है।
डीएपी 1200₹ से 1850₹ ,
पोटाश 875₹ से 1000₹,
सुपर फा 375₹ से 406₹ की वृद्धि कर दी गई है। दूसरी ओर
धान का समर्थन मूल्य पतला 1835₹ से 1888₹,मोटा 1815₹ 1868 दिया जा रहा है। धान के समर्थन मूल्य में लगभग ₹50 वृद्धि करना और डीएपी खाद के दाम में 650 ₹ प्रति बोरा वृद्धि करना भाजपा के किसान विरोधी चेहरे को दर्शाता है। किसानों को धान में ₹50 ज्यादा देकर ₹650 वसूली करना, यह है भाजपा का चाल- चरित्र- चेहरा।
हमेशा से ही भाजपा सरकार किसानों के साथ अन्याय करते आ रही है। किसानों की आय दोगुनी करने का झूठा आश्वासन देने वाले,आज खाद के दामों में वृद्धि करके उन्होंने साबित कर दिया कि उन्हें किसानों से कोई सरोकार नहीं है। चंद्रप्रभा सुधाकर ने कहा कि जब से केंद्र में भाजपा की सरकार बनी है तब से लगातार किसानों के साथ छलावा किया जा रहा है पहले तीन कृषि कानून लाकर और अब किसानी के दिनों में खाद के दामों में वृद्धि करके। आखिर किसानों के साथ अन्याय कब तक? केंद्र की भाजपा सरकार को छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार से सीख लेनी चाहिए।जो इस कोरोना काल के दौर में भी राजीव गांधी किसान न्याय योजना की पहली किस्त 21 मई को देने जा रही है, वही किसानों का जलकर भी माफ कर दिया है।

केंद्र सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन

बालोद नगर अध्यक्ष अनिल यादव

केंद्र सरकार के द्वारा लगातार लिए जा रहे किसान विरोधी निर्णय के विरोध में बालोद जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया गया। जिसका नेतृत्व दल्ली राजहरा में अशोक बांबेश्वर, बालोद में चंद्रेश हिरवानी ,बालोद नगर में अनिल यादव , डौंडी में कोमेश कोराम, गुंडरदेही में भोज राम साहू, गुरुर में ओंकार महामल्ला, डौंडीलोहारा में गोपाल प्रजापति, देवरी में कोदूराम दिल्लीबार एवं अर्जुंदा में संतु राम पटेल के द्वारा किया जा रहा है। जिसका मार्गदर्शन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष चंद्रप्रभा सुधाकर, महामंत्री केशव शर्मा, रतिराम कोसमा, शंभू साहू, दाऊद खान के द्वारा किया जा रहा है। जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा यह वर्चुअल धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। केंद्र सरकार से मांग कर रहे हैं कि रासायनिक खाद के मूल्यों में जो वृद्धि की गई है उसे तत्काल वापस लिया जाए। इस वर्चुअल धरना प्रदर्शन को विशेष रूप से डौंडीलोहारा क्षेत्र के विधायक एवं छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री श्रीमती अनिला भेड़िया छत्तीसगढ़ शासन में संसदीय सचिव कुंवर सिंह निषाद तथा बालोद विधानसभा के विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा के देखरेख में धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया।

बालोद शहर में नगर पालिका अध्यक्ष विकास चोपड़ा, बंटी शर्मा, कुलदीप यादव, अंचल साहू ने धरना दिया।

गुंडरदेही में भी इस तरह प्रदर्शन

छ ग प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार आज ब्लाक कांग्रेस कमेटी गुंडरदेही एवं किसान कांग्रेस के द्वारा रासायनिक खादों के दाम में बेतहाशा मूल्यवृद्धि को केंद्र सरकार से वापस लेने की मांग करते हुए कांग्रेसजनों द्वारा अपने घर मे रहकर विरोध प्रदर्शन किया गया।


जिसमें प्रमुख रूप से जिला पंचायत बालोद की अध्यक्ष श्रीमती सोनादेवी देशलहरा,ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष श्री भोजराज साहू,किसान कांग्रेस अध्यक्ष श्री रामस्वरुप साहू,श्री संजय साहू,

जिला उपाध्यक्ष डॉ नारायण साहू,श्री नीलकंठ टंडन,श्रीमति अनिता साहू,कमलेश चंद्राकर,जोन अध्यक्ष श्री मानसिंह देशलहरा,श्री सलीम खान,श्री अनिल कटहरे,श्री तरुण साहू,किसान कांग्रेस प्रदेश सचिव श्री युगांत चंद्राकर,तामेश्वर देशमुख,नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री रवि राय,के के राजू चंद्राकर,फैजबख़्स,पार्षद मो सलीम,विजय कोरे,लिखन निषाद,प्रवेश जैन,सेक्टर प्रभारी श्री रामसेवक निषाद,डॉ मानसिंह सार्वा,तरुण पारकर,पवन सिन्हा,अभिषेक यादव,शिवकुमार साहू,गिरेन्द्र यादव,यशवंत देशमुख,बैजनाथ साहू,प्रतापचन्द कुसुम जैन,गोपी साहू,रूपचंद जैन,रवि तिवारी,पवन कलिहारी,सुनील चंद्राकर,अमृतानंद सिन्हा,आशीष साहू,उमेश साहू,डीहार देशमुख,किशन पांडे,लवकेश यदु,चन्द्रकान्त साहूहिमांचल सार्वा,उमेन्द्र साहू,श्रीराम ठाकुर शामिल रहे।

You cannot copy content of this page